किंग पोस्ट ट्रस की सब बेसिक जानकारी!
Janvi Desai is a Civil Engineer (BE). She graduated from Government Engineering College – Bharuch in 2017. She is an Engineer (Civil) at SDCPL – Gharpedia. She is passionate about research and study of latest developments. You can easily reach her via LinkedIn, Facebook, Twitter, Instagram, Pinterest. Besides being blogger, she also participates in quantity survey, site management, design & detailing.
This post is also available in:
English (English)
ट्रस मूल रूप से एक त्रिकोण या वृत्त खंड आकार का ढांचा है जो अधिकतम छत के आवरण में इस्तेमाल किया जाता है। किंग पोस्ट घर या पुल के डिजाइन में इस्तेमाल किया जाने वाला एक सीधा मध्यवर्ती खंबा होता है, जो नीचे एक बीम का समर्थन करने के लिए ऊपर एक ट्रस के सिर से तनाव ग्रहण करता है।
Also Read: Basic Information of Trussless Roofing System
लकड़ी के किंग पोस्ट ट्रस में निम्नलिखित पुर्जे होते हैं:
- टाइ बीम
- दो झुके हुए मुख्य राफ्टर
- दो स्ट्रट (टेक)
- किंग पोस्ट
- रीज बीम
किंग पोस्ट ट्रस में पर्लिन (शहतीर) को मुख्य राफ्टर द्वारा समर्थित किया जाता है। यह पर्लिन (शहतीर) नजदीक रहने वाले साधारण राफ्टर का समर्थन करते हैं। साधारण राफ्टर का ढलान मुख्य राफ्टर जितना ही होता है। साधारण राफ्टर छत के आवरण को सहारा देते हैं।
Also Read: Basic Components of a Roof
किंग पोस्ट ट्रस में ट्रस का निचला chord टाई बीम के रूप में काम करता है। मुख्य राफ्टर्स के छोर इस टाई बीम पर टीके हुए होते हैं और धक्का लगने की वजह से दीवार को बाहर फैलने से रोकते हैं। लंबरूप किंग पोस्ट स्पान के मध्य में टाई बीम के झुकाव को रोकता है। स्ट्रट्स झुकी हुई दिशा में टाई बीम और मुख्य राफ्टर्स से जुड़े हुए होते हैं। स्ट्रट्स का इस्तेमाल मुख्य राफ्टर्स के झुकाव को रोकने के लिए किया जाता है। रीज बीम साधारण राफ्टर्स को छोर पर समर्थन के लिए छत के सिरे पर प्रदान किया जाता है। ट्रस को पत्थर या कोंक्रीट के बेड ब्लॉक पर समर्थित किया जाता है जो टेके देने वाली दीवारों पर स्थापित किए हुए होते हैं।
दो किंग पोस्ट ट्रस का अंतर मध्य से मध्य 3 मीटर तक सीमित होता है। ट्रस 5 से 8 मीटर के भिन्न स्पान के लिए उपयुक्त है। यह बड़े स्पान के लिए उपयुक्त नहीं है। किंग पोस्ट ट्रस भंडारण की जगह नहीं प्रदान करते हैं क्योंकि उसके फ्रेम ज्यादातर खुले होते हैं और वे अतिरिक्त जगह नहीं देते हैं।
Also Read: Single Roof and Double Roof: All you Need to Know
एक विस्तृत छत के भार का समर्थन करने की आवश्यकता होने पर किंग पोस्ट ट्रस का इस्तेमाल किया जाता है। यह छत ना केवल क्रियाशीलता प्रदान करती है, लेकिन सुंदरता भी बढ़ाती है। किंग पोस्ट ट्रस का इस्तेमाल साधारण छत और छोटे स्पान के पुल के लिए भी किया जाता है। इसका उपयोग विमान निर्माण में भी किया जाता है। हवाई जहाज में किंग पोस्ट ऊपरी मोटी cables का समर्थन करता है और जहाज के पंखों के वजन को सहारा देने में भी मदद करता है।
ट्रस ऐसे घटक होते हैं जहां इनके सभी अंग या तो केवल दबाव ग्रहण करते हैं या तनाव सहन करते है, लेकिन यहाँ कभी भी बेन्डिंग याने की वंकण नहीं होता है।
Also Read: