किंग पोस्ट ट्रस और क्वीन पोस्ट ट्रस के बीच की विभिन्नता को समझे
Janvi Desai is a Civil Engineer (BE). She graduated from Government Engineering College – Bharuch in 2017. She is an Engineer (Civil) at SDCPL – Gharpedia. She is passionate about research and study of latest developments. You can easily reach her via LinkedIn, Facebook, Twitter, Instagram, Pinterest. Besides being blogger, she also participates in quantity survey, site management, design & detailing.
This post is also available in:
English (English)
किंग पोस्ट रूफ ट्रस और क्वीन पोस्ट रूफ ट्रस एक प्रकार की तिरछी (sloping) छत है। दोनों का उपयोग आवासीय, व्यावसायिक या औद्योगिक इमारतों में किया जाता है।
निम्नलिखित तर्क है, जो दोनों ट्रस को अलग करते हैं:
01.
किंग पोस्ट रूफ ट्रस
- किंग पोस्ट में एक मध्यवर्ती सीधा खंभा होता है, जैसा कि घर या पुल के डिजाइन में इस्तेमाल किया जाता है, जो ऊपर एक ट्रस के सिर से नीचे एक बीम का समर्थन करने के लिए तनाव में काम करता है।
Also Read: King Post Truss: All You Need to Know
क्वीन पोस्ट रूफ ट्रस
- दो खड़े खंभो को टाई बीम और राफ्टर के साथ जोड़कर छत को समर्थन देने के लिए बनाने जाने वाली रचना को क्वीन पोस्ट कहते है।
Also Read: Queen Post Truss: All You Need to Know
02.
किंग पोस्ट रूफ ट्रस
किंग पोस्ट रूफ ट्रस में निम्नलिखित घटक होते हैं:
- टाइ बीम
- दो झुके हुए मुख्य राफ्टर
- दो खंभे
- किंग पोस्ट
- रिज बीम
क्वीन पोस्ट रूफ ट्रस
क्वीन पोस्ट रूफ ट्रस में निम्नलिखित घटक होते हैं:
- दो क्वीन पोस्ट
- दो मुख्य राफ्टर
- खंभे
- टाई बीम
- तनावी बीम
- तनावी दहलीज
- शहतीर (Purlin)
03.
किंग पोस्ट रूफ ट्रस
- किंग पोस्ट रूफ ट्रस तब इस्तेमाल किया जाता है, जब स्पान की लंबाई 5 से 8 मीटर के बीच में हो।
क्वीन पोस्ट रूफ ट्रस
- क्वीन पोस्ट रूफ ट्रस तब इस्तेमाल किया जाता है, जब स्पान की लंबाई 8 से 12 मीटर के बीच में हो।
04.
किंग पोस्ट रूफ ट्रस
- छत के मध्य में एक सीधा खंभा प्रदान किया जाता है, जिसे किंग पोस्ट कहा जाता है।
क्वीन पोस्ट रूफ ट्रस
- दो तरफ कुछ दूरी पर दो सीधे खंभे प्रदान किए जाते हैं जिसे क्वीन पोस्ट कहा जाता है।
05.
किंग पोस्ट रूफ ट्रस
- तनावी बीम और तनावी दहलीज की आवश्यकता नहीं होती है।
क्वीन पोस्ट रूफ ट्रस
- क्वीन पोस्ट को स्थिर अवस्था में रखने के लिए तनावी बीम और तनावी दहलीज का इस्तेमाल किया जाता है।
06.
किंग पोस्ट रूफ ट्रस
- किंग पोस्ट मुख्य राफ्टर, खंभे, और टाइ बीम के साथ जुड़ा हुआ होता है।
क्वीन पोस्ट रूफ ट्रस
- क्वीन पोस्ट मुख्य राफ्टर, खंभे, तनावी बीम, तनावी दहलीज और टाई बीम से जुड़ा हुआ होता है।
07.
किंग पोस्ट रूफ ट्रस
- दो मुख्य राफ्टर के ऊपरी छोर रिज पीच से जुड़े होते हैं।
क्वीन पोस्ट रूफ ट्रस
- दो मुख्य राफ्टर के ऊपरी छोर क्वीन पोस्ट के सिरों से जुड़े होते हैं।
आशा है की इस लेख को पढ़ने के बाद आपको किंग पोस्ट रूफ ट्रस और क्वीन पोस्ट रूफ ट्रस के बीच की विभिन्नता पता चल गयी होगी! आप अपने अनुभव भी हमारे साथ शेयर करे!
यह भी पढ़े: