प्लायवुड बनाम ब्लॉकबोर्ड: सही विकल्प की पसंदगी कैसे करे!
Mahadev Desai is the Founder and CEO of gharpedia.com and SDCPL a leading design consultancy firm having strong national presence. He has a degree in Civil Engineering (BE) and Law (LLB) and has rich experience of 45 years. Besides being the Editor in Chief, he also mentors team at GharPedia. He is associated with many professional bodies. He is also co-founder of 1mnt.in the first in Industry software for contractors’ billing. He is a voracious reader, edited 4 books, and pioneer of book reading movement in Gujarat, India.
This post is also available in:
English (English)
बाजार में अलग अलग प्रकार के इंजीनियरिंग वूड उपलब्ध हैं जैसे प्लायवूड, ब्लॉकबोर्ड, हार्डबोर्ड, एमडीएफ, पार्टिकल बोर्ड इ. प्लायवूड और ब्लॉकबोर्ड दोनों का घर की सजावट और फर्नीचर मेकिंग में खूब उपयोग किया जाता है. अधिकांश उत्पादक सुझाते हैं कि दोनों ही उत्पाद सभी कार्यों के लिए उपयुक्त हैं और इसीलिए घर के मालिक अक्सर दुविधा में पड जाते हैं कि किस सामग्री का उपयोग कहां किया जाना चाहिए। प्लायवुड और ब्लॉकबोर्ड दोनों की अपनी अपनी अलग खूबियॉं हैं जो उन्हें एक दूसरे से बिलकुल अलग बनाती हैं। इसीलिए, यहां हम प्लायवुड और ब्लॉकबोर्ड के बीच का अंतर बता रहे हैं ताकि आप सही पसंद कर सकें।
प्लायवूड बनाम ब्लॉकबोर्ड
0१. सामग्री
प्लायवूड
- प्लायवुड वूड विनियर शीट्स की तहों को चिपका कर बनाया गया लकडी का पैनल है जो ऊँचे तापमान पर दबाकर शीट्स में रूपांतरित किया जाता है।
ब्लॉकबोर्ड
- यह लकडी आधारित बोर्ड है जिसमें कोमल लकडी की पट्टियां वूड विनियर्स की दो परतों के बीच होती हैं। पट्टियों को किनारे से किनारे तक रखा जाता है और उन्हें हार्डवूड विनियर शीट्स के बीच में बंद किया जाता है और उन्हें ऊँचे तापमान और दाब में चिपकाया जाता है।
0२. उपयोग
प्लायवूड
- इसका घर और ऑफिस में जरूरत के अनुसार फर्नीचर बनाने के लिए आम तौर पर उपयोग किया जाता है, लेकिन लंबी उम्र के फर्नीचर को इसे नहीं बनाया जाता क्योंकि ये ढीला पड जाता है या बीच से मुड जाता है।
- कॉंक्रीट शटरिंग पैनल, फर्श, दीवारों, और छतों के रूप में इमारत बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है।
- बीडब्ल्यूआर ग्रेड प्लायवूड (तथाकथित वॉटरप्रूफ) का उपयोग किचन कैबिनेट्स और अन्य किचन के फर्नीचर बनाने में किया जाता है।
- इसका उपयोग बाड बनाने में और आउटडोर विज्ञापन के लिए साइन्स बनाने के लिए किया जाता है।
- मरीन ग्रेड प्लायवूड का उपयोग बोट्स और शिप्स बनाने के लिए किया जाता है।
यह भी पढ़े: प्लायवुड के फायदे और नुकसान
ब्लॉकबोर्ड
- जब फर्नीचर बनाने के लिए लंबे लकडी के टुकडों की जरूरत होती है तब इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि ये सख्त होता है और ये प्लायवुड की तरह झुकता या मुडता नहीं, जैसे कि लंबे बुक शेल्फ, टेबल्स और बेंचेस, लंबे दीवार के पैनल्स, वॉर्डरोब्स, दरवाजे, स्लाइडिंग इ.
- यह वजन में भी हल्का है, जिससे इसका परिवहन व संस्थापन करना आसान हो जाता है, और इसीलिए यह बाहरी और आंतरिक दीवारें बनाने के लिए सबसे पहली पसंद है।
0३. खूबियां
(a). भौतिक घटकों का प्रतिरोध
(i) पानी
प्लायवूड
- यह पानी से होनेवाले नुकसान के प्रति संवेदनशील है।
ब्लॉकबोर्ड
- यह प्लायवूड की तुलना में पानी से क्षतिग्रस्त होने की अधिक संभावना रखता है क्योंकि इसमें नमी जुट जाती है।
(ii) दबना और मुडना
प्लायवूड
- प्लायवूड के लंबे टुकडे बीच से झुक और मुड जाते हैं।
ब्लॉकबोर्ड
- यह प्लायवुड से अधिक सख्त होता है और इसीलिए इसके मुडने की संभावना कम रहती है।
- इसीलिए, यदि फर्नीचर की लंबाई ६-७ फुट से अधिक होती है तो ब्लॉकबोर्ड को प्लायवुड से अधिक पसंद किया जाता है।
(iii) खराबी और दरार पडना
प्लायवूड
- यह खराबी और दरारों का प्रतिरोधी है।
ब्लॉकबोर्ड
- इसमें चारों तरफ से अच्छी स्थिरता मिलती है और यह खराबी और दरारों का अधिक प्रतिरोधी है।
(iv) अलग होना
प्लायवूड
- प्लायवूड पर काम करते समय वह किनारों से अलग हो सकता है।
ब्लॉकबोर्ड
- यह काटने पर अलग नहीं होता। इसीलिए इसका रूप लहरदार दिख सकता है।
(b). समानता
प्लायवूड
- अपनी पूरी लंबाई – चौडाई पर यह एक समान होता है।
ब्लॉकबोर्ड
- इसके ब्लॉक्स के बीच मामूली अंतर हाता है जो बाहर से देखा नहीं जा सकता।
(c). वजन
प्लायवूड
- यह ब्लॉकबोर्ड की तुलना में अधिक भारी होता है क्योंकि इसका मध्य हार्डवूड विनियर से बना होता है जो काफी घना और ठोस होता है।
ब्लॉकबोर्ड
- यह प्लायवूड की तुलना में हल्का होता है क्योंकि इसका मध्य भाग सॉफ्टवूड से बना होता है जिसका घनत्व और वजन हार्डवूड से कम होता है।
(d). काटना
प्लायवूड
- ब्लॉकबोर्ड की तुलना में इसे काटना थोडा कठिन होता है और काटने पर ये बुरी तरह से बिखर भी जाता है।
ब्लॉकबोर्ड
- इस पर काम करना आसान है और नियमित लकडी के औजारों से इसे काटा जा सकता है।
(e). फिटिंग
प्लायवूड
- यह स्क्रू और कीलों को बहुत ही अच्छी तरह से थाम सकता है।
ब्लॉकबोर्ड
- इसमें भी प्लायवूड की तरह स्क्रू को थामे रहने की क्षमता होती है लेकिन अक्सर ब्लॉक्स के बीच मे अंतर के कारण कभी कभी कीलें लकडी के बजाय गैप्स में चली जाती हैं और इसीलिए कुशल कारीगरों की जरूरत होती है।
(f). सर्फेस की फिनिशिंग
प्लायवूड
- इसे आसानी से पेंट, लैमिनेट, विनियर्ड या लैकर्ड किया जा सकता है।
ब्लॉकबोर्ड
- यह विभिन्न फिनिशेज में उपलब्ध है जैसे कि प्लास्टिक लैमिनेट्स, वूड विनियर्स, मेलामाइन पेपर इ. इसे पेंट आर पॉलिश भी किया जा सकता है।
(g). मजबूती और टिकाउपन
प्लायवूड
- अपनी क्रॉस लैमिनेटेड संरचना के कारण इसमें ऊँची मजबूती और टिकाऊपन का गुण होता है।
ब्लॉकबोर्ड
- यह सॉफ्टवूड का उपयोग करके बनाया जाता है इसीलिए यह हार्डवूड प्लायवूड जितना मजबूत नहीं होता है।
- लेकिन यदि हार्डवूड पट्टियों का उपयोग किया जाता है तो ब्लॉक बोर्ड की मजबूती को बढाया जा सकता है।
0४. साइज
प्लायवूड
- भारत में आमतौर पर उत्पादित और बेचा जानेवाला प्लायवूड का आकार ८*४ फुट (२४४९ * १२१९ मिमी) है।
- यह ३ मिमी से २५ मिमी के बीच अलग अलग मोटाई में उपलब्ध है।
- *टिप्पणी: विभिन्न मोटाई के आधार पर जरूरत के अनुसार आकारों में उपलब्ध है।
ब्लॉकबोर्ड
- भारत में आमतौर पर उत्पादित और बेचा जानेवाला ब्लॉक बोर्ड का आकार ८*४ फुट (२४४९ * १२१९ मिमी) है।
- उपलब्ध मोटाई
- १६ एमएम, १९एमएम, २५ एमएम
*इस मोटाई में शामिल है सॉफ्टवूड कोर ब्लॉक्स और आगे व पीछे के विनियर्स की मोटाई शामिल है।
0५. रखरखाव
प्लायवूड
- धूल और मैल हटाने केलिए सूखे डस्टिंग क्लोथ का उपयोग करें।
- कुछ ढुल जाने पर उसे सतह पर नहीं रहने दें और सूखे कपडे से तुरंत साफ करें।
ब्लॉकबोर्ड
- धूल निकालने के लिए साफ कोमल और सूखा कपडा उपयोग में लाएँ।
- इसे गीले पोछे से नहीं पोंछें और सुनिश्चि करें कि ये पानी से बचा रहे।
0६. उम्र
प्लायवूड
- यदि गीला नहीं होने दिया जाता है तो ये बहुत लंबे समय तक टिकता है। प्लायवूड को यदि लैमिनेट या विनियर्ड किया जाता है तो यह ५० वर्ष तक टिका रह सकता है। सूखे वातावरण में इसकी उम्र कुछ साल और बढ सकती है।
ब्लॉकबोर्ड
- ब्लॉकबोर्ड की उम्र प्लायवूड की तुलना में कम होती है। इंजीनियर्ड वूड प्रोडक्ट्स की तुलना में यह अधिक मजबूत और लंबे समय तक टिकता है।
0७. खर्च
प्लायवूड
- ब्लॉकबोर्ड की तुलना में ये महंगा होता है।
ब्लॉकबोर्ड
- प्लायवूड की तुलना में ये ज्यादा सस्ता होता है क्योंकि सॉफ्टवूड की पट्टियॉं इसमें उपयोग में लाई जाती हैं।
विशेष टिप्पणियॉं
प्रयोग की जगह और बजट के आधार पर प्लायवूड और ब्लॉकबोर्ड का चयन किया जाना चाहिए। जरूरत के अनुसार बने फर्नीचर जो भारी वजन को सहता है और किचन कैबिनेट्स के लिए प्लायवूड की सिफारिश की जाती है। शेल्फ, टैबल्स, बेंचेस इ। जैसे फर्नीचर के लिए ब्लॉकबोर्ड की सिफारिश की जाती है।
उपरोक्त प्लायवूड और ब्लॉकबोर्ड की तुलना से प्रयोग करनेवाले को अपने बजट के आधार पर न्यायोचित और तार्किक रूप से चयन करना चाहिए।
भारत में प्लायवूड और ब्लॉकबोर्ड के लोकप्रिय उत्पादक हैं: