विभिन्न प्रकार के लेमिनेट्स और उनके उपयोग
Kinjal Mistry was awarded a degree in Civil engineering in 2016 from Dharmsinh Desai University, Gujarat. She is a Manager (Civil B. Tech) at SDCPL – Gharpedia. She has a passion for Creative Writing. As a content writer she loves to write blogs on Civil Engineering, building materials etc. Besides, being a blogger, she also handles Construction estimating and Costing at SDCPL. She possesses excellent critical thinking skills to identify and offer solutions to engineering problems. She loves sports and reading novels. She is easily reachable on LinkedIn, Twitter and Quora.
This post is also available in:
English (English)
फर्नीचर अवयवों के लिए लेमिनेट्स का मुख्य रुप से सतह परिष्कार के रूप में उपयोग किया जाता है, क्योंकि वह तुलनात्मक कम कीमत में सजावटी रूप देते हैं। वे फर्नीचर का टिकाऊपन भी बढ़ाते हैं, क्योंकि वह खरोच प्रतिरोधी और साफ करने में आसान होते हैं। विभिन्न प्रकार के लेमिनेट्स उपलब्ध होने पर, व्यावसायिक और कॉर्पोरेट कार्यालयों, उद्योगों, होटेल्स, रेस्ट्रोंस, शोरूम्स इत्यादि को भी लेमिनेट्स का उपयोग करके सजाया जाता हैं।
उनके प्रयोग के अनुसार बाजार में विभिन्न प्रकार के लेमिनेट्स उपलब्ध हैं। यहां हमने विभिन्न प्रकार के लेमिनेट्स पर संक्षिप्त जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है, जो एक मकान मालिक को अपने घर के लिए लेमिनेट्स खरीदने से पहले पता होना चाहिए।
विभिन्न प्रकार के लेमिनेट्स
(A) लागू होने वाले दबाव के आधार पर लेमिनेट्स के प्रकार
01. उच्च दबाव वाला लेमिनेट (HPL):
- डेकोर पेपर को क्राफ्ट पेपर के साथ उच्च दबाव में जोड़ कर उच्च दबाव वाला लेमिनेट उत्पादित होता है। वे फर्नीचर बनाने के दौरान आमतौर पर प्लाईवुड और MDF पर सुतार द्वारा लगाए जाते हैं। उच्च दबाव वाले लेमिनेट्स अत्यधिक टिकाऊ होते हैं और भारी वजन ले सकते हैं।
02. कम दबाव वाले लेमिनेट्स (LPL):
- कम दबाव वाले लेमिनेट्स में सजावटी कागज मेलामाइन राल में भिगोया जाता है, और फिर लेमिनेटेड कागज को सीधा ही पार्टिकल बोर्ड या फाइबर बोर्ड (MDF और HDF) के साथ कम दबाव पर जोड़ दिया जाता हैं।
(B) मोटाई के आधार पर लेमिनेट्स के प्रकार
01. सामान्य लेमिनेट शीट्स:
- सामान्य लेमिनेट शीट्स की मोटाई 0.8 मिलीमीटर से लेकर 1. 5 मिलीमीटर तक होती है। इन शीट्स को फेविकोल जैसे सामान्य गोंद का उपयोग करके सुतार द्वारा सबट्रेट मटेरियल्स जैसे कि प्लाईवुड पर चिपकाया जाता है।
02. सुगठित लेमिनेट शीट्स:
- सुगठित लेमिनेट शीट्स की मोटाई 3 मिलीमीटर से 30 मिलीमीटर होती है। यह लेमिनेट्स स्व-सहायक होते हैं और इसीलिए इन्हें कोई भी लकड़ी या दूसरे मटेरियल पर चिपकाने की जरूरत नहीं होती है। सुगठित लेमिनेट शीट्स की ऊपरी और निचली बाजू पर सजावटी सतहें होती हैं।
(C) उपयोग के आधार पर लेमिनेट्स के प्रकार
01. सजावटी लेमिनेट्स:
- सजावटी लेमिनेट्स लगभग एक मिलीमीटर की हार्ड शीट्स होती हैं और फर्नीचर अवयवों को पूर्ण रूप देने के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं। वह आम तौर पर लकड़ी के फर्नीचर को सजाने और संरक्षित करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। सजावटी लेमिनेट्स विभिन्न प्रकार के रंग, डिजाइन्स और बनावट में निर्मित किए जाते हैं। यह आमतौर पर आवासीय क्षेत्रों में घरों को सजावटी रूप देने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
02. औद्योगिक लेमिनेट्स:
- औद्योगिक लेमिनेट्स में उच्च शक्ति, खरोच और घिस-पिस के खिलाफ प्रतिरोध और ज्यादा टिकाऊपन होता है। वह आग प्रतिरोधी, जीवाणुरोधी और रसायन प्रतिरोधी भी होते हैं। इसके उद्योगों और अस्पतालों में व्यापक उपयोग है। सर्किट बोर्ड्स औद्योगिक लेमिनेट्स को इस्तेमाल करके बनाए जाते हैं।
(D) सतह की पूर्णता के आधार पर लेमिनेट्स के प्रकार
01. ठोस रंगीन लेमिनेट्स:
- यह सबसे आम लेमिनेट शीट्स है। पूरी लेमिनेट शीट एक ठोस रंग की होती है। यह आमतौर पर बाथरूम वैनिटी और रसोई काउंटर टॉप में इस्तेमाल किए जाते हैं।
02. चमक पूर्णता वाले लेमिनेट्स:
- सजावटी कागज पर एक चमकदार परिष्कार होता है और यह अक्सर फर्नीचर को ज्यादा आकर्षक बनाता है और इस प्रकार के परिष्कार से वह सबसे अलग दिखता है। इसका आमतौर पर रेस्तरां, होटेल और प्रसंग उद्योग में उपयोग किया जाता है।
03. चमकरहित पूर्णता वाले लेमिनेट्स:
- यह एक फ्लैट फिनिश है जो लेमिनेट की सतह को चमकरहित प्रभाव देता है। यह आमतौर पर कॉर्पोरेट क्षेत्र जैसे कि बड़े व्यावसायिक व्यवसाय कार्यालयों में इस्तेमाल किया जाता है, जहां कार्यालय को सूक्ष्म पर स्टाइलिश रूप की जरूरत होती है।
04. टेक्स्चर्ड लेमिनेट्स:
- टेक्स्चर्ड लेमिनेट्स को इस प्रकार डिजाइन किया जाता है कि आप सजावटी पेपर पर प्रिंट किए हुए पेटर्न या टेक्स्टर को महसूस कर सकते हैं। आमतौर पर कुदरती मटेरियल्स, जैसे की लकड़ी, कुदरती पत्थर, चमड़ा, धातु, आदि फर्नीचर को वास्तववादी प्रभाव देते हैं। वह आमतौर पर दीवार पर आवरण या फर्श के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
05. लकड़ी के कण के लेमिनेट्स:
- यह लेमिनेट्स इस प्रकार डिजाइन किए जाते हैं कि वह असली लकड़े जैसा सौंदर्य शास्त्र देते हैं। वह बड़े पैमाने पर लेमिनेट लकड़ी के फर्श के लिए उपयोग किए जाते हैं। यह लेमिनेट्स सख्त लकड़ी और मुलायम लकड़ी दोनों में विभिन्न प्रकार के डिजाइंस में उपलब्ध है।
06. धातु लेमिनेट्स:
- धातु लेमिनेट्स फर्नीचर की सतह को धातुमय रूप देते हैं। धातु लेमिनेट्स व्यावसायिक और आवासीय प्रयोजन के लिए आदर्श है। इसका इस्तेमाल कार्यालयों, कॉर्पोरेट इमारतों, शोरूम्स, आदि में किया जाता है।
07. चमड़े की लेमिनेट शीट्स:
- चमड़े की लेमिनेट शीट्स चमड़े का रूप देती हैं। चमड़े की लेमिनेट्स अलमारियां और दूसरे फर्नीचर अवयवों में इस्तेमाल की जाती है।
(E) उन्नत गुणों के आधार पर लेमिनेट्स के प्रकार
01. आग प्रमाणित लेमिनेट्स:
इन लेमिनेट्स को बनाने के लिए विशेष अग्नि प्रतिरोधी राल का उपयोग किया जाता है। आग प्रमाणित लेमिनेट आमतौर पर आग प्रवृत्त अनुप्रयोग जैसे उद्योगों, हवाई अड्डे, अस्पतालों, संस्थानों, बैंकों, रसोईघर, इत्यादि में आंतरिक सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
02. जीवाणु-विरोधी लेमिनेट:
- अस्पतालों और रेस्तरां में जहां स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण है, वहां जीवाणु–विरोधी लेमिनेट्स का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। जीवाणु-विरोधी लेमिनेट्स कीटाणु और रोगजनकों के विकास को रोकते हैं।
03. आउटडोर UV लेमिनेट:
- आउटडोर UV लेमिनेट का उपयोग बिलबोर्डस बनाने में किया जाता है।
04. इलेक्ट्रोस्टेटिक डिसिपेटीव लेमिनेट:
- इलेक्ट्रोस्टेटिक डिसिपेटीव लेमिनेट का आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक असेंबली में, धूल रहित वातावरण में सर्किट बोर्ड बनाने के लिए और दूसरे कार्य क्षेत्रों में जैसे की अस्पतालों, मेडिकल कार्यालयों और प्रयोगशालाओं में उपयोग किया जाता है।