सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी, ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस: सही चुनाव कैसे करें
Mahadev Desai is the Founder and CEO of gharpedia.com and SDCPL a leading design consultancy firm having strong national presence. He has a degree in Civil Engineering (BE) and Law (LLB) and has rich experience of 45 years. Besides being the Editor in Chief, he also mentors team at GharPedia. He is associated with many professional bodies. He is also co-founder of 1mnt.in the first in Industry software for contractors’ billing. He is a voracious reader, edited 4 books, and pioneer of book reading movement in Gujarat, India.
This post is also available in:
English (English)
घरों के डेकोरेशन के लिए पुट्टी शब्द बहुत ही लोकप्रिय है। पुट्टी पेंट के लिए एक मजबूत और टिकाऊ आधार बनाने में और उसे सुंदर बनाने में मदद करता है। वह खासतौर से गड्ढे भरने, दरारें, स्तर की खामियों को स्तरित करने, नमी बचाने, उत्फुल्लन, वगेरे के लिए तैयार किया जाता है। मार्केट में तरह-तरह की पुट्टी उपलब्ध है। पहले सिर्फ प्लास्टर ऑफ पेरिस का ही इस्तेमाल किया जाता था। अब रेडीमेड पुट्टीयां उपलब्ध है, जिसका उत्पादन नामचीन उत्पादकों द्वारा किया जाता है जैसे बिरला वॉल पुट्टी, J. K. वॉल पुट्टी, मीनार वॉल पुट्टी, वगैरा-वगैरा। उन सभी के गुण और प्रयोजन विविध है। इसीलिए हम यहां इन सभी पुट्टियों की संक्षिप्त तुलना करेंगे ताकि आप सही चुनाव कर सके।
यह भी पढ़े: पेंट से पहले दीवार पुट्टी का इस्तेंमाल कैसे करें?
01. विवरण
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- यह सफेद सीमेंट, खनिज और पॉलिमर आधारित पुट्टी है, जो वॉल पेंटिंग के लिए आवश्यक दीवारों के स्तर पर सफेद कॉटिंग, उज्जवल, मुलायम और बेहतर परिष्करण के लिए बनाई जाती है। आजकल इस तरह की पुट्टी बहुत ही जानी मानी है।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- यह एक्रिलिक और पानी आधारित, इस्तेमाल करने के लिए तैयार पुट्टी है जिसे पेंटिंग के लिए आवश्यक मुलायम दिवारी स्तर तैयार करने के लिए बनाया जाता है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- सामान्य तौर पर यह एक मुलायम पत्थर है। यह सफेद पाउडर है जो पानी में मिलाने से जम जाता है और इसका इस्तेमाल वॉल पेंटिंग के आधार के रूप में किया जाता है।
02. इस्तेमाल का क्षेत्र
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- इसका उपयोग बाहरी/आंतरिक/सीलिंग/उजागर सतह पर किया जा सकता है।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- इसका उपयोग बाहरी सतह पर नहीं लेकिन आंतरिक/सीलिंग सतह पर किया जा सकता है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- इसका उपयोग आंतरिक/सीलिंग सतह पर किया जा सकता है लेकिन पानी में गलने के कारण बाहरी सतह पर नहीं किया जा सकता है।
03. गुण
(a) जकड़ने का गुण
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- सीमेंट आधारित पुट्टी होने के कारण इसमें जकड़ने का गुण अच्छा है।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- इसमें जकड़ने का गुण सीमेंट आधारित पुट्टी से कम है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- बहुत ही कम जकड़ने का गुण।
(b) पानी प्रतिरोधी
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- नमी के लिए बहुत ही अच्छा प्रतिरोधी।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- नमी के लिए अच्छा प्रतिरोधी।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- यह पानी प्रतिरोधी नहीं है। पानी के संपर्क में आने से यह छिलने लगता है।
(c) मजबूती
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- सीमेंट के कारण बहुत ही मजबूत। इसमें तन्य शक्ति, कंप्रेसिव शक्ति और मुड़ने की शक्ति बहुत अच्छी होती है।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- कम मजबूती।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- बहुत कम मजबूती।
(d) टिकाऊपन
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- अच्छे बंधनकारी गुण के कारण यह बहुत मजबूत और टिकाऊ है।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- यह पी.ओ.पी से ज्यादा टिकाऊ है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- यह कम टिकाऊ है। इसका आयुष्य कम है और इसीलिए यह पेंट का भी आयुष्य घटाता है।
(e) अनुशंसित पतलापन
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- सतह कि स्थिति के मुताबिक पहला लेप 45%(v/w). सतह के मुताबिक दूसरा लेप 50%(v/w).(यह विविध उत्पादकों पर भी निर्भर करता है। उत्पादकों की सूचनाओं का अनुकरण करें।)
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- पतलापन जरूरी नहीं। यह इस्तेमाल करने के लिए तैयार होता है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- पतलापन जरूरी है।
(f) सूखने का समय
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- 6 से 8 घंटे
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- 4 से 6 घंटे
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- 15 से 20 मिनट
(g) कितनी बार लेप की जरूरत
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- 2 लेप
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- 2 लेप
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- 2 लेप
(h) पूर्णता
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- मुलायम और चमकरहित
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- मुलायम और चमकीला
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- मुलायम
(i) वीओसी
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- कोई वीओसी सामग्री नहीं।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- लगभग २५ ग्रा/लीटर।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- कोई वीओसी सामग्री नहीं।
(j) गाढ़ापन
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- लगभग 1.7 ± 0.5 ग्रा/मी³ I (उत्पादक पर निर्भर करता है।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- लगभग 1.65 से 1.75 ग्रा/मी³ I (उत्पादक पर निर्भर करता है I)
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- लगभग 1.2 ग्रा/मी³ I
(k) उपयोग की अवधि
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए 6 महीने के अंदर सामग्री का उपयोग करें।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- उत्पादन की तारीख से 1 साल तक।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- पानी में मिलाने के बाद तुरंत इस्तेमाल करें, अन्यथा यह क्लिंकर हो जाएगा।
(l) दिखाव
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- पुट्टी की अधिकतम सफेदी के कारण बेहतर दिखाव।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- यह सफेद दिखता है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- पीले रंग का सतह हासिल किया जाता है। इसीलिए सफेद या दूसरे किसी प्रकार का रंग होने पर यह ज्यादा पेंट अवशोषित करेगा।
04. क्षेत्र
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- 10 से 15 Sqft/Kg/ 2 लेप. यानी 1 से 1.5 Sqmt/Kg/2 लेप
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- 24 से 35 Sqft/Kg/2 लेप यानी 2.4 से 3.5 Sqmt Kg/2 लेप
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- 6 से 7 Sqft/Kg/ 2 लेप यानी 0.6 से 0.7 Sqmt Kg/2 लेप
05. मोटाई
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- 1.5 mm
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- 1.5 mm
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- 1.2 से 2.0 mm
06. मूल सतह पर प्राइमर लेप
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- प्राइमर लेप की कोई जरूरत नहीं
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- प्राइमरी का इस्तेमाल पुट्टी लगाने के पहले और बाद में बहुत जरूरी है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- दीवार पर पीओपी लगाने से पहले प्राइमर बहुत आवश्यक है।
07. उपयोग करने का तरीका
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- पुट्टी चाकू और कन्नी से लगाया जाता है।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- पुट्टी चाकू और कन्नी से लगाया जाता है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- पुट्टी चाकू और कन्नी से लगाया जाता है।
08. विशेषताएं
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- उत्कृष्ट आसंजन शक्ति
- अच्छी कार्यशीलता
- वाष्प पारगम्यता पर नियंत्रित
- उत्कृष्ट घर्षण प्रतिरोधी
- दीवार पर शैवाल और कवक के विकास को रोकता है।
- विश्वसनीय और लंबे समय तक चलने वाला
- उत्कृष्ट पूर्णता और पेंट प्रभाव
- पानी इलाज की कोई आवश्यकता नहीं है।
- कम अवशोषण के कारण कम पेंट की आवश्यकता होती है।
- कम रखरखाव
- गैर-विषाक्त
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- यह इस्तेमाल करने के लिए तैयार होता है।
- इसमें बेहतर क्षार प्रतिरोध है।
- इसमें एक ऐक्रेलिक बंधक होता है जो मजबूत पकड़ को बरकरार रखता है।
- यह पहुंच और मुलायम पूर्णता देता है।
- यह सभी प्रकार के पेंट के लिए उपयुक्त है।
- यह जल्दी सूखता है, जिसके कारण काम जल्दी खत्म होना सुनिश्चित हो जाता है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- जमने के दौरान यह संकीर्ण नहीं होता है।
- इसका रेशेदार पदार्थ पर अच्छा आसंजन है।
- यह पानी के साथ आसानी से मिश्रण करता है और फैलाने में और संतुलित करने में भी आसान है।
- यह एक मजबूत सतह बनाता है जिस पर सभी कलर व्यवस्थित हो सकते हैं।
- इसे किसी भी आकार में आसानी से ढाला जा सकता है। इसका उपयोग दीवार और छत पर वास्तुशिल्प डिजाइन तत्व बनाने के लिए भी किया जाता है।
- इसमें उष्ण चालकता कम होती है।
- सतहों में दरारें पड़ने की संभावना नहीं है।
- यह सूखने के बाद सामान्य धक्कों का प्रतिरोध करने के लिए मोटी सतह बनाता है।
09. सावधानी
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- से हवादार जगह में और ज्वलन और आग के स्त्रोत से दूर रखें।
- रबड़ या पॉलिथीन दस्ताने / चश्मे और फेस मास्क जैसे सुरक्षा उपकरण का उपयोग करें।
- पुट्टी लगाने के लिए हमेशा पुट्टी चाकू का उपयोग करें।
- सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए हवा और गांठो को हटाने के लिए इसे यांत्रिक विलोडक (stirrer) से ही मिश्रित किया जाना चाहिए।
- कभी भी पुट्टी को पानी में ना मिलाएं।
- उत्पाद को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
- सामग्री को कस कर बंधा और बंद रखें और उपयोग में ना होने पर सुखी जगह में रखें।
- सख्त पुट्टी में कभी भी पानी मिलाकर उपयोग ना करें।
- आंखों के संपर्क के मामले में तुरंत पानी से धोएं और चिकित्सा सलाह ले।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- अत्यधिक तापमान जब 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो तब इसे टालें।
- रबड़ या पॉलिथीन दस्ताने / चश्मे और फेस मास्क जैसे सुरक्षा उपकरण का उपयोग करें।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- प्लास्टर ऑफ पेरिस को कभी अपने नंगे हाथों से ना मिलाएं।.
- रबड़ या पॉलिथीन दस्ताने / चश्मे और फेस मास्क जैसे सुरक्षा उपकरण का उपयोग करें।
10. क़ीमत
सफेद सीमेंट दीवार पुट्टी
- एक्रिलिक दीवार पुट्टीसे कम।
ऐक्रेलिक दीवार पुट्टी
- सफेद सीमेंट वॉल पुट्टी से ज़्यादा।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी. ओ. पी)
- दोनों की तुलना में सस्ता।