ग्रेनाइट काउंटरटॉप्स: जानने योग्य सारी बातें!

This post is also available in: English

किचन के काउंटरटॉप्स अत्यंत कठोर, और मजबूत होने चाहिए और इससे किचन को खूबसूरती मिलनी चाहिए।  किचन काउंटरटाप्स के लिए कई अलग अलग प्रकार की सामग्रियां उपलब्ध हैं जैसे कॉंक्रीट, ग्रेनाइट, मार्बल, क्वार्ट्ज, स्टेनलेस स्टील, कोरियन आर्टिफिशियल इत्यादि।  इनमें से सही पसंद को चुनना व्यक्ति के लिए काफी दुविधापूर्ण हो सकता है।  इनमें से कुछ बहुत महंगे हैं और उन्हें स्थापित करने लिए कौशल तथा अनुभव की जरूरत होती है जब कि कुछ सस्ते होते हैं।  जब आप नया किचन काउंटरटॉप खरीद रहे होते हैं तब आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि काउंटरटॉप हमेशा कैबिनेट्स से मेल खाए और वह किचन के अनुरूप हो।  इन दोनों का उचित मेल आपके किचन को लंबे समय तक आकर्षक और खास लुक देगा।

ग्रेनाइट हीरों के बाद दूसरी सबसे कठोर सामग्री है।  ग्रेनाइट किचन काउंटरटॉप के लिए बेहतरीन विकल्पों में एक है क्योंकि ये बहुत ही टिकाऊ, लंबे समय तक चलनेवाला और मनमोहक होता है।  सबसे धारदार चाकू भी इस पर खरोंच नहीं बना सकता।

ग्रेनाइट-काउंटरटॉप्स

ग्रेनाइट काउंटरटॉप्स अनेक तरह के रंगों और पद्धतियों में उपलब्ध हैं।  यह कई प्रकार के रंगों में उपलब्ध है जिसमें शामिल है सफेद, काले, ग्रे, लाल, पीले रंगों के शेड्स।  ग्रेनाइट के किचन काउंटरटॉप्स के लिए विभिन्न प्रकार के फिनिशेज हैं, जैसे पॉलिश्ड, होन्ड इत्यादि।  पॉलिश्ड ग्रेनाइट सबसे लोकप्रिय है क्योंकि ये बहुत ही चमकदार होता है और इसकी फिनिश ग्लॉसी होती है।  होन्ड फिनिश में, सतह चिकनी होती है लेकिन चमकदार नहीं होती।  काउंटरटॉप्स का किनारा सीधा, झुका हुआ या गोलाकार होता है।
ग्रेनाइट काउंटरटॉप्स को साफ करना आसान होता है।  ये खरोंचों, गर्मी और धब्बों का प्रतिरोधी होता है।  ग्रेनाइट के किचन काउंटरटॉप्स का नुकसान ये है कि वे बहुत महंगे होते हैं और उन्हें रखरखाव की जरूरत होती है।  यदि उन पर कोई भारी वस्तु गिर जाती है तो ये उखड जाते हैं या टूट जाते हैं।
ग्रेनाइट किचन काउंटरटॉप्स का आकार किचन के आकार और किचन काउंटरटॉप्स के लिए निर्धारित जगह पर निर्भर करता है।  ग्रेनाइट के स्लैब्स कई अलग अलग आकारों व स्वरूप में आते हैं।  यदि काउंटरटाप्स की लंबाई स्लैब की सामान्य लंबाई से अधिक होती है तो इसे सीम या जोड की जरूरत होगी।  ग्रेनाइट के स्लैब्स कीजाडाईसामान्य रूप से १८एमएम से ४० एमएम तक उसकी लंबाई और चौडाई के आधार पर होती है।
ग्रेनाइट के काउंटरटॉप्स की लागत में शामिल है ग्रेनाइट स्लैब्स की लागत और मजदूरी खर्च।  ग्रेनाइट काउंटरटॉप्स का संस्थापन किसी कुशल व्यक्ति द्वारा किया जाना चाहिए।  ग्रेनाइट काउंटर टॉप्स का मूल्य करीब रू। २००० से रू। ३००० प्रति वर्ग फुट तक होता है जिसमें मजदूरी शामिल है।

Also Read: 10 Various Uses of Granite in Your Home

ग्रेनाइट को थोडी सी देखभाल की जरूरत होती है ताकि वह बेहतरीन स्थिति में बना रहे, इसमें शामिल है सतह से धब्बे निकालना, और सीलिंग करना तथा उसे पोंछना।  काउंटरटॉप्स को मुलायाम कपडे और गर्म पानी से रोजाना पोंछें।  सौम्य घरेलू क्लीनर्स उपयुक्त होते हैं।  ऐसे सफाई के उत्पादों का उपयोग नहीं करें जिनमें किसी प्रकार का एसिड या खरोंचनेवाला तत्व हो; उनके कारण रंग बिगड सकता है या खरोंचें पड सकती हैं।

Also Read:

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to