निर्माण उद्योग में पार्टिकल बोर्ड के ७ उपयोग

This post is also available in: English

पार्टिकल बोर्ड

पार्टिकल बोर्ड अपने बहूउपयोगी गुण और सस्ते दामों के कारण, एक निर्माण सामग्री के रूप में लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। पार्टिकल बोर्ड एक ईको-फ्रेंडली सामग्री है, क्योंकि लकड़ी के चिप्स, चूरा और छिलकें जैसे, लकड़ी के कचरे को रेजीन के साथ मिलाकर इसका बोर्ड बनाया जाता है। कन्स्ट्रकशन कॉस्ट को कम करने के लिये कभी-कभी प्लाईवुड या मिडीयम डेन्सिटी फाइबरबोर्ड की जगह इसका उपयोग किया जाता है। पार्टिकल बोर्ड के कई सारे उपयोग हैं, जो एक घर के मालिक को इसे खरीदने से पहले पता होने चाहिए। निर्माण उद्योग में पार्टिकल बोर्ड के उपयोग के बारे में यहाँ हम संक्षिप्त जानकारी दे रहे हैं।

निर्माण उद्योग में पार्टिकल बोर्ड के विभिन्न उपयोग हैं जो इस प्रकार हैं:

01. फ्लोरिंग में पार्टिकल बोर्ड का उपयोग

पार्टिकल बोर्ड का उपयोग कम भारवाले टेम्पररी स्ट्रक्चर्स में फ्लोरिंग के सामग्री के रूप में किया जाता है। हार्डवूड फ़्लोर के कवरींग के रूप में भी पार्टिकल बोर्ड काइस्तेमाल किया जाता है,क्योंकि हार्डवूड बोर्ड में खरोंच से बचने के लिये कम प्रतिरोध होता है। वूड विनीयर पार्टिकल बोर्ड या लैमीनेटेड पार्टिकल बोर्ड का उपयोग फ्लोरिंग में किया जाता है जहाँ जगह को आकर्षक बनाने की आवश्यकता होती है।

02. फ़्लोरिंग अंडरलेमेंट में पार्टिकल बोर्ड का उपयोग

पार्टिकल बोर्ड का उपयोग फ़्लोरिंग अंडरलेमेंट के रूप में यावूड फ़्लोरिंग या कारपेट के आधार के रूप में किया जाता है। इस उद्देश्य के लिये, पार्टिकल बोर्डों को जलरोधी या दीमक प्रतिरोधी बनाने के लिये उनपर विशेष रसायनों और रेजिन की प्रक्रिया जाती है।

पार्टिकल बोर्ड का उपयोग फ़्लोरिंग अंडरलेमेंट

03. पार्टीशनिंग या वॉल पैनलिंग में पार्टिकल बोर्ड का उपयोग

पार्टिकल बोर्ड वॉल पार्टीशन्स में इस्तेमाल होते है क्योंकि पूरी स्ट्रक्चर में वे नॉन-लोड बेअरिंग घटक होते हैं। किफ़ायतीविकल्पों के लिये, पार्टिकल बोर्ड का उपयोग किया जा सकता है क्योंकि उनमें थर्मल और साऊंड इन्सुलेशन के गुण होते हैं। लैमीनेटेड पार्टिकल बोर्ड का इस्तेमाल वॉल पैनल्स में होता है क्योंकि वे दीवारों को आकर्षक बनाते हैं। आप वॉल पैनल के लिये विभिन्न डिझाईन के लैमीनेटेड पार्टिकल बोर्ड चुन सकते हैं।

पार्टिकल बोर्ड वॉल पार्टीशन्स
पार्टिकल बोर्ड वॉल पैनलिंग

04. फॉल्स सीलिंग में पार्टिकल बोर्ड का उपयोग

फॉल्स सीलिंग में लैमीनेटेड पार्टिकल बोर्ड और सीमेंट पार्टिकल बोर्ड का इस्तेमाल होता है। उनके थर्मल इन्स्युलेशन के गुणों की वजह से उनका उपयोग सेंट्रलाईज्ड एयर कंडिशन्ड कमरों में होता हैं। ऑडिटोरियम, कंप्यूटर सेंटर, सिनेमा हॉल और थिएटर में सीलिंग टाइल्स के रूप में और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में डिस्प्ले बोर्ड के रूप में पार्टिकल बोर्ड का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।पार्टिकल बोर्ड के थर्मो-एकोस्टीक इन्सुलेशन गुणों के कारण बिल्डिंग के फॉल्स सीलिंग और पैनलिंग में उसका उपयोग किया जाता है।

आपको यह पढ़नाभी पसंद आ सकता हैं होम इंटीरियर: फॉल्स सीलिंग के प्रकार!

फॉल्स सीलिंग में पार्टिकल बोर्ड का उपयोग

05. दरवाजों के मुख्य सामग्री में पार्टिकल बोर्ड का उपयोग

सॉलिड कोर डोर के साथ-साथ फ्लश डोर में एक मुख्य सामग्री के रूप में भी पार्टिकल बोर्ड का उपयोग किया जाता है। पार्टिकल बोर्डका उपयोग सबसे अधिक दरवाजों के निर्माण में किया जाता है, क्योंकि दरवाजे के साथ बॉंडिंग के लिये यह समतल और चिकनी सतह देता है। मिडीयम डेन्सिटी फायबर बोर्ड की तुलना में, इसमें हिंज लगाने के लिये अच्छी स्क्रू-होल्डिंग क्षमता होती है।

दरवाजों के मुख्य सामग्री में पार्टिकल बोर्ड का उपयोग

06. फर्निचर में पार्टिकल बोर्ड का उपयोग

फर्नीचर उद्योग में पार्टिकल बोर्ड के कई उपयोग हैं। रेसिडेन्शियल फर्निचर के साथ-साथकमर्शियल फर्नीचर में पार्टिकल बोर्ड का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। वूड विनीयर पार्टिकल बोर्ड लोकप्रियता प्राप्त कर रहे हैं क्योंकि वे टिकाऊ होते हैं और सामान्य पार्टिकल बोर्ड की तुलना में नम वातावरण में बेहतर बने रहते हैं। इसलिये उनका उपयोग किचन या बाथरूम में मोड्युलर किचन कैबीनेट, स्टोरेज यूनिट, टेबल टॉप, वार्डरोब और ड्रेसिंग यूनिट के रूप में किया जाता है। प्लेन पार्टिकल बोर्ड आंतरिक क्षेत्रों में उपयोगी होते है जैसे की बेडरूम जहाँबेड, वार्डरोब, स्टोरेज यूनिट, आदि होते हैं। इसका उपयोग शू रैक, कंप्यूटर टेबल, बुक शेल्फ, टेलीविजन कैबीनेट आदि बनाने में भी किया जाता है।

आजकल पार्टिकल बोर्ड का उपयोग करके ऑफिस फर्नीचर बड़े पैमाने पर उत्पादित किया जाता है। आकर्षक लैमीनेटेड पार्टिकल बोर्ड टॉपवाले रेडीमेड यूनिट, ऑफिस के फर्निचर के लिये उपलब्ध किये जाते है।

फर्निचर में पार्टिकल बोर्ड का उपयोग
पार्टिकल बोर्ड का उपयोग
फर्निचर में पार्टिकल बोर्ड का उपयोग

07. वाणिज्यिक उद्योग में पार्टिकल बोर्ड का उपयोग

वाणिज्यिक पैमाने पर, पार्टिकल बोर्ड का उपयोग टेलीविजन, स्पीकर बॉक्स, सिलाई मशीन, डिस्प्ले बोर्ड, ऑटोमोबाइल के पुर्जों और अन्य उत्पादों में किया जाता है जिसमें सुसज्जित सतहों की आवश्यकता होती है।इस उद्योग में वूड विनीयर पार्टिकल बोर्ड का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।

Image Courtesy: Image 2, Image 3 – cathygraham, Image 4Image 5, Image 6, Image 7, Image 10, Image 11, Image 12

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to