प्राकृतिक लकड़ी बनाम प्लाईवुड बनाम ब्लॉकबोर्ड बनाम HDF बनाम MDF बनाम पार्टिकल बोर्ड: सही विकल्प चुनें

This post is also available in: English

मार्केट में विभिन्न प्रकार से इंजीनियर की हुई लकड़ियां उपलब्ध है जैसे कि प्लाईवुड, MDF, हार्ड बोर्ड, पार्टिकल बोर्ड, ब्लॉक बोर्ड, इत्यादि, जो आजकल फर्नीचर बनाने में प्राकृतिक लकड़ी यानी की कुदरती लकड़ी की बजाए इस्तेमाल किए जाता है। अधिकांश उत्पादकों का सुझाव यह है कि सभी उत्पाद सभी उद्देश्य के लिए उपयुक्त है और इसीलिए सभी घर मालिक उलझन में है कि कौन सी सामग्री का उपयोग कहां किया जाना चाहिए।
इन सभी उत्पादों के अपने विशिष्ट गुण, अनुप्रयोग, पदार्थ, और उत्पादन प्रक्रिया होती है, जो इन्हें एकदूसरे से विविध बनाता है और इसीलिए एक व्यक्ति को इसका समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए और ना की बेतरतीब ढंग से। यहां हमने प्राकृतिक लकड़ी (solid-natural wood) के साथ इन सभी मिश्रित लकड़ियों की उनकी ताकत, उपयोग, जीवन और लागत के संदर्भ में संक्षिप्त तुलना दी है।

प्राकृतिक लकड़ी बनाम प्लाईवुड बनाम ब्लॉकबोर्ड बनाम HDF बनाम MDF बनाम पार्टिकल बोर्ड

01. मजबूती

प्राकृतिक लकड़ी

(Natural Solid Wood)

  • लकड़ीयों की प्रजाति के आधार पर, सभी इंजीनियर्ड लकड़ियों में से प्राकृतिक लकड़ी सबसे ज्यादा मजबूत होती है।

प्लाईवुड

  • अपनी आड़ी-तिरछी परतदार संरचना के कारण, इंजीनियर्ड लकड़ियों में से प्लाईवुड सबसे मजबूत है। यह कुदरती लकड़ी की निम्न प्रजाति सॉफ्टवुड की तुलना में भी ज्यादा मजबूत है।

ब्लॉकबोर्ड

  • चुंकि ब्लॉकबोर्ड सॉफ्टबोर्ड की पट्टियों से बना है, यह प्लाईवुड की तुलना में कम मजबूत होता है, लेकिन दूसरे फाइबर बोर्ड से ज्यादा मजबूत होता है।

HDF

  • फाइबर बोर्ड्स के बीच HDF सबसे मजबूत है।

MDF

  • HDF की तुलना में MDF कम मजबूत है, लेकिन पार्टिकल बोर्ड से ज्यादा मजबूत है।

पार्टिकल बोर्ड

  • पार्टिकल बोर्ड इंजीनियर्ड बोर्ड्स का सबसे कमजोर प्रकार है।

02. उपयोग

प्राकृतिक लकड़ी

(Natural Solid Wood)

  • सदियों से प्राकृतिक लकड़ी का इस्तेमाल लकड़ी के ढांचे और फर्श बनाने में किया जाता है।
  • इसका इस्तेमाल भीतर और बाहर के लिए टिकाऊ फर्नीचर बनाने में भी किया जाता है
  • प्राकृतिक लकड़ी का उपयोग दरवाजे और खिड़कियों के ढांचे, जहाजों के खंभे और मस्तूल, विमान, पेटियां, बक्से, साधारण मिलवर्क और सीढ़ियां बनाने में भी किया जाता है।

प्लाईवुड

  • घर और ऑफिस के लिए रुचि के अनुसार फर्नीचर बनाने के लिए इसका आमतौर पर उपयोग किया जाता है।
  • इसका उपयोग बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के काम में कंक्रीट शटरिंग पेनल्स, फर्श, दीवारें और छतों के रूप में भी किया जाता है।
  • BWR श्रेणी के प्लाईवुड का इस्तेमाल किचन कैबिनेट और किचन का दूसरा फर्नीचर बनाने किया जाता है।

ब्लॉकबोर्ड

  • चूकिं यह प्राकृतिक है और प्लाईवुड की तरह मुड़ता या झुकता नहीं है, इसीलिए यह सबसे पसंदीदा विकल्प है, जब फर्नीचर बनाने के लिए लकड़ी के लंबे टुकड़ों की आवश्यकता होती है, जैसे किताब की लंबी अलमारी, टेबल और बेंचस, लंबी दीवार पेनल्स, आंतरिक और बाहरी दरवाजे, शटर आदि।

HDF

  • HDF को उस फर्नीचर के लिए प्राथमिकता दी जाती है जहां भारी यातायात की उम्मीद हो, जैसे कि होटेल, सिनेमाघर, सरकारी कार्यालय आदि।
  • यह छिद्रित रूप में भी उपलब्ध है जिसका प्रयोग कार्यशालाओं के विभिन्न उपकरणों को लटकाने के लिए किया जाता है।
  • चूकिं यह नमी का प्रतिरोधी है, इसे लेमिनेट फर्श के लिए मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

MDF

  • इसका ज्यादातर उपयोग स्टोरेज यूनिट में फर्नीचर, अलमारियां और शेल्फ बनाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग बड़े पैमाने पर दीवारों पर सजावटी आवरण और अलंकृत जाली के लिए किया जाता है।
  • आधुनिक या पारंपरिक रुप देने के लिए MDF बोर्ड शीट्स को नक्काशी करके पारदर्शी विभाजन भी बनाए जाते हैं।

पार्टिकल बोर्ड

  • इसका उपयोग हल्के वजन वाले फर्नीचर जैसे शू रेक्स, विशेष मुद्राएं, पोर्टेबल फर्नीचर आदि के लिए किया जाता है, जहां भारी वजन नहीं रखा जाता है।
  • इसका उपयोग मॉड्यूलर ऑफिस फर्नीचर, बच्चों के फर्नीचर, कंप्यूटर टेबल और कपड़द्वार में उन क्षेत्रों में किया जाता है जहां वे नमी के संपर्क में ना हो।
  • लैमिनेटेड पार्टिकल बोर्ड के रूप में, इसे विभिन्न स्टोरेज यूनिट के शटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह अंडरलेमेंट, फर्श, दीवार पेनलिंग और विभाजन के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

03. जीवनकाल

प्राकृतिक लकड़ी

(Natural Solid Wood)

  • प्राकृतिक लकड़ी सदियों तक चलने के लिए जानी जाता है, क्योंकि इसे अपने जीवनकाल में कई बार सेंड किया जा सकता है।

प्लाईवुड

  • अगर लेमिनेट या मुखावरण किया जाए, तो प्लाईवुड 50 सालों तक टिक सकता है। शुष्क वातावरण में इसके जीवन को कुछ ओर वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।

ब्लॉकबोर्ड

  • प्लाईवुड की तुलना में ब्लॉकबोर्ड कम टिकाऊ होता है, क्योंकि इसमें सॉफ्टबोर्ड की पट्टियों का उपयोग किया जाता है।

HDF

  • HDF बहुत टिकाऊ मटेरियल है। यह कई वर्षों तक बिना क्षतिग्रस्त हुए टिक सकता है।

MDF

  • शुष्क वातावरण में, यह 10 साल तक टिक सकता है। लेमिनेट किया हुआ MDF 15 से 20 सालों तक टिक सकता है, उसके बाद उसे बदलना पड़ता है।

पार्टिकल बोर्ड

  • पार्टिकल बोर्ड आमतौर पर 5 सालों तक टिकता है, लेकिन अगर सतहों को लेमिनेट किया जाए, तो वह 10 से 15 सालों तक भी टिक सकता है।

04. कीमत

प्राकृतिक लकड़ी

(Natural Solid Wood)

  • चूकिं यह प्राकृतिक मटीरियल है, यह दुर्लभ है और इसीलिए अन्य इंजीनियर्ड लकड़ी की तुलना में सबसे महंगा है।

प्लाईवुड

  • सभी इंजीनियर्ड लकड़ी के बीच प्लाईवुड सबसे महंगा है क्योंकि यह कई लकड़ी की परत से बना है।

ब्लॉकबोर्ड

  • चूकिं ब्लॉकबोर्ड सॉफ्टवुड की पट्टियों का इस्तेमाल करता है, यह HDF से ज्यादा महंगा है लेकिन प्लाईवुड से सस्ता है।

HDF

  • MDF की तुलना में HDF महंगा है क्योंकि इसके निर्माण के दौरान अधिक दबाव लागू किया जाता है।

MDF

  • MDF HDF से सस्ता है लेकिन पार्टिकल बोर्ड की तुलना में महंगा है।

पार्टिकल बोर्ड

  • पार्टिकल बोर्ड इंजीनियर्ड लकड़ी का सबसे सस्ता प्रकार है।

इंजीनियर्ड लकड़ी या संयुक्त लकड़ी के लोकप्रिय निर्माता इस प्रकार है:

Sarda Plywood
Centuryply
यह भी पढ़े:
प्लायवुड के फायदे और नुकसान
प्लाईवुड का माप और मोल क्या है?
विभिन्न प्रकार के दरवाजे

Image Courtesy: Image 1

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to