सिंगल वॉल रसोईघर: इसके लाभ और अलाभ के बारे में जानिए!

This post is also available in: English

सिंगल वॉल रसोईघर व्यवस्था उस घर के लिए सबसे उपयुक्त है जहां रसोईघर के लिए संकीर्ण और सीमित जगह है। यह एक सामान्य व्यवस्था है जिसमें स्टोव और रेफ्रिजरेटर के बीच एक सिंक शामिल है। सिंगल वॉल रसोईघर को कभी-कभी सिंगल वॉल रसोईघर याI आकार रसोईघर के रूप में भी जाना जाता है। सिंगल वॉल रसोईघर लेआउट आमतौर पर स्टूडियो या लॉफ्ट फ्लोर में पाया जाता है! अलमारियाँ और उपकरण एक दीवार पर तय किए जाते हैं, जिससे काफी जगह की बचत हो सकती है। पुरे घर के बजाए अक्सर रसोईघर की क्षमता के लिए सिंगल वॉल रसोईघर का उपयोग किया जाता है। सिंगल वॉल रसोईघर व्यवस्था परिकल्पना के लिए कई अलग-अलग रसोईघर लेआउट हो सकते हैं!

सिंगल वॉल रसोईघर के लाभ और अलाभ

सिंगल वॉल रसोईघर के लाभ

  • सिंगल वॉल रसोईघर के लेआउट में सभी उपकरणों, अवयवों और खाद्य तैयारी क्षेत्र में पहुँचना आसान होता है।
  • सिंगल वॉल रसोईघर लेआउट छोटे परिवारों के लिए एकदम सही है; सीमित जगह में रहने वाले लोगों के लिए यह आपको आने-जाने, और अन्य फर्नीचर के लिए अधिकतम जगह देता है और कमरे में खुलेपन का भाव भी बनाता है।
  • सिंगल वॉल रसोईघर के लेआउट समकालीन अपार्टमेंट या लॉफ्ट लिविंग के लिए उपयुक्त हैं, खासकर जब नवीनतम सामग्री में रसोई तैयार की जाती है!
  • जिस तरह से दीवार के सामने रसोई का चौका और शेल्फ है  और कुछ नहीं है, वो जगह को अधिक लचीला होने में सक्षम बनाता है, जहां अतिरिक्त क्षेत्र (अतिरिक्त स्टैंड टेबल, कार्ट इत्यादि) भोजन क्षेत्र या अतिरिक्त कार्य क्षेत्र के लिए आवश्यकता होने पर आसानी से स्थानांतर हो सकता है
  • I आकार रसोईघर में केंद्र में सिंक की वजह से और दोनों तरफ काउंटर स्पेस की वजह से काफी अच्छा लगता है।
  • काउंटरटॉप सतह और अलमारियों (जगह के आधार पर) की न्यूनतम आवश्यकता के कारण,  आप इस I आकार के रसोईघर पर स्वाभाविक रूप से सामग्री(मटेरिअल) लागत पर बचा सकते है।
  • ओवरहेड कैबिनेट द्वारा अतिरिक्त भंडारण(स्टोरेज) के साथ सिंगल वॉल रसोईघर लेआउट में सुधार किया गया है!
  •  इस रसोईघर में कोई कॉर्नर बेस या ऊपरी कैबिनेट नहीं होने के कारण, इस किचन की कार्यक्षमता अन्य रसोईघर लेआउट की तुलना में ज्यादा है।

सिंगल वॉल रसोईघर के अलाभ

  • I आकार रसोईघर को कम से कम कुशल योजना बनाया गया है, क्योंकि रसोइये को खाना पकाने के दौरान कई बार रसोईघर के दूसरे छोर तक चलना पड़ता है।
  • इसके छोटे आकार और एकल लंबाई के कारण यह एक बहुत सीमित काउंटर स्पेस प्रदान करता है और एक ही समय में एक साथ काम करने के लिए कई रसोइये के लिए मुश्किल होता है।
  • कभी कभी काउंटर स्पेस की कमी के कारण भोजन की तैयारी के लिए कभी कभी किचन आयलैंड या वर्क सेंटर का उपयोग किया जाता है।
  • अन्य रसोई व्यवस्था की तुलना में भंडारण स्थान की कमी। “

I आकार के रसोईघर” या “I आकार रसोईघर” या “सिंगल वॉल रसोईघर” के अन्य लाभ और नुकसान क्या हैं? आप नीचे दिए गए टिप्पणियों में अपने अनुभव बयां कर सकते हैं!

यह भी पढ़े:
ग्रेनाइट बनाम संगमरमर: सही फैसला कैसे लें!
प्लायवुड बनाम ब्लॉकबोर्ड: सही विकल्प की पसंदगी कैसे करे!

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to