सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स बनाम एएसी ब्लॉक्स: सही विकल्प कैसे चुने

दुनिया में सभी निर्माण सामग्री में से कोंक्रीट सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। कोंक्रीट ब्लॉक्स के दो मुख्य घटक सीमेंट पेस्ट और निष्क्रिय सामग्री है। सीमेंट पेस्ट में पोर्टलेंड सीमेंट, पानी, और कुछ हवा शामिल रहती है। निष्क्रिय सामग्री आमतौर परसूक्ष्म ढेर जैसे कि रेत और मोटे रोड़े जैसे बजरी, कंकड़ी, और धातु मल (स्लैग) से बनी हुई होती है।
निर्माण के क्षेत्र में ऑटोक्लेव्डवाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स) २० वीं शताब्दी की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है। यह एक क्रांतिकारी निर्माण सामग्री है जो उच्च टिकाऊपन, मजबूती, और कम वजन का अद्वितीय संयोजन प्रदान करती है और इसमें बेहतर पर्यावरणीय हरित लक्षण भी शामिल है।
दीवारों के निर्माण के लिए सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स और एएसी ब्लॉक्स दोनों ही महत्वपूर्ण निर्माण सामग्री है। सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स और एएसी ब्लॉक्स दीवारों में उनके गुण, उपलब्धता, और कीमत के अनुसार इस्तेमाल किए जाते हैं। इसीलिए आपको सही विकल्प चुनने में मदद करने के लिए नीचे सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स और एएसी ब्लॉक्स के बीच संक्षिप्त तुलना दी गई है।

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स बनाम एएसी ब्लॉक्स

01. सामान्य

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले कई पूर्व निर्मित कोंक्रीट उत्पादों में से एक है। पूर्वनिर्मित शब्द इस बात को संदर्भित करता है कि निर्माण स्थान पर लाने से पहले ब्लॉक्स को बनाकर सख्त किया जाता है।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • एएसी ब्लॉक्स एक हल्की निर्माण सामग्री है जो ब्लॉक्स में काट दिए जाते हैं या बड़े तख़्ते और पट्टियों से बनाए जाते हैं। अन्य दीवार सामग्री की तुलना में एएसी ब्लॉक तुलनात्मक रूप से एक समान होता है और उसमें बड़ी खड़ी नहीं पायी जाती है।

02. कच्चा माल

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स पोर्ट लेंड सीमेंट, पानी रेत, और कंकड़ के मिश्रण से बने होते हैं।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • यह फ्लाईएश, सीमेंट,चूना, हरसौंठ/खरिया मिट्टी और एक वातन घटक के मिश्रण से बनाया जाता है।
  • एएसी ब्लॉक्स के उत्पादन में इस्तेमाल किया जाने वाला फ्लाईअश पर्यावरण के अनुकूल होता है और सीमेंट का बहुत कम मात्रा में उपयोग किया जाता है।
  • फ्लाईऐश निपटान की समस्या जो आज तक सबसे बड़ी समस्या थी, वह एएसी ब्लॉक में फ्लाईएश के इस्तेमाल से हलकी हो गई है।

03. उपयोग

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स का उपयोग भारवाही और गैर भारवाही दीवारों के लिए किया जाता है।
  • इसका इस्तेमाल धारक दीवार, बगीचे की दीवार, चिमनी, और चूल्हे के निर्माण के लिए भी किया जाता है।
  • इसका उपयोग चौखट के रूप में भी किया जाता है।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • एएसी ब्लॉक्स का उपयोग बाहरी और आंतरिक दीवारों के निर्माण के लिए किया जाता है।
  • इसका उपयोग भारवाही और गैर भारवाही दीवारों के लिए भी किया जाता है।

04. फायदे

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स का डिजाइन अनुनेय और निर्माण करने में सरल होता है।
  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स नींव और बेसमेंट दीवारों के लिए आदर्श है।
  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स दीमक से अप्रभावित रहते हैं।
  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स ठंडे और गर्म वातावरण में रोधन प्रदान करते हैं।
  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स की दीवार लंबे समय तक चलने योग्यऔर टिकाऊ होती है।उसे रखरखाव की जरूरत भी कम पड़ती है।
  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स अत्यधिक वातावरण परिस्थिति जैसे तूफान, बाढ़, और तेज हवाओं के खिलाफ उच्च प्रतिरोधी होते हैं।
  • प्रवाहित कोंक्रीट के विपरीत, सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स अत्यधिक वातावरण में दरार और टुकड़े टुकड़े होने के उच्च प्रतिरोधी है।
  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स की सतह सपाट ज़्यादा सजावटी होती है।
  • दरअसल सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स ध्वनिरोधी भी होते हैं।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • भूकंप के झटके इमारत के वजन के अनुपातिक होते हैं और इसीलिए इमारत के निरर्थक वजन को कम किया जाता है, जिसके कारण आरसीसी संरचना ओं में कम स्टील का उपयोग होता है।
  • निरर्थक वजन के कम होने से कोंक्रीट और स्टील की बचत होती है।
  • स्तंभ कामाप और दीवार की मोटाई कम होने से फर्श का क्षेत्र बढ़ता है।
  • एएसी ब्लॉक्स संभालने में आसान होते हैं और उन्हें काटने के लिए साधारण उपकरणों का उपयोग किया जाता है।
  • एएसी ब्लॉक्स बड़े आकार में उपलब्ध है और इसीलिए कम जोड़ों की जरूरत पड़ती है। आखिर कार, कार्यस्थल पर तेजी से निर्माण होता है और सीमेंट की खपत कम होती है।
  • एएसी ब्लॉक्स अजैविक पदार्थ से बनते हैं जो दीमक और नुकसान या हानि टालने में मदद करते है।
  • ऊपरी मंजिलों पर ले जाने में सरल।
  • निर्माण में समय बचाने वाले।
  • एएसी ब्लॉक्स में उष्णता संबंधी वाहकता कम होती है, जो भीतर को गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रखते है।
  • एएसी ब्लॉक्स आंतरिक तापमान की तबदीली को कम करते हैं, जिसके कारण निवासी के लिए सुखद और स्वस्थ तापमान कायम रहता है।
  • एएसी ब्लॉक्स अपने उष्णता के गुण के कारण एयरकंडीशनिंग की उर्जा के खर्च को काफी हद तक कम करते हैं।
  • एएसी ब्लॉक्स वांछित सलामती के लिए आग श्रेणी आवेदन के लिए उचित है।
  • एएसी ब्लॉक्स के मामले में बहुत कम अपव्यय होता है।
  • यह पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और पानी भी बचाते हैं। इसीलिए इसका इस्तेमाल लोकप्रिय रूप से हरित उत्पाद के रूप में किया जाता है।
  • हालांकि एएसी ब्लॉक्स के उत्पादन का खर्चा महंगा होता है लेकिन पूरे प्रोजेक्ट का खर्चा कम हो जाता है।

05. गैर फायदे

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक से इमारत बनाने का खर्चा पारंपरिक फ्रेम्ड कंस्ट्रक्शन से ज्यादा हो सकता है।
  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक का वजन एएसी ब्लॉक से ज्यादा होता है।
  • कोंक्रीट के भारी वजन के कारण संरचनात्मक खर्चा ज्यादा होता है।
  • वायरिंग, पाइपलाइन, और नाली के काम के लिए आयोजन करना मुश्किल होता है।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • एएसी ब्लॉक के प्रति इकाई का उत्पादन खर्चा ज्यादा होता है।
  • इसकी मुलायम सतह के कारण कई बार प्लास्टर ठीक से चिपकता नहीं है।
  • इसके उत्पादन के दौरान ही सावधानी बरतनी पड़ती है, ताकि सतह ज्यादा मुलायम ना हो।

06. कार्यस्थल पर पहचान

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक का रंग लाइट ग्रे होता है।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • एएसी ब्लॉक का रंग ग्रे होता है।

07. गुण

(a) मार्केट में उपलब्ध आकार

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • ४००-६००×१००-२००×५०-३००

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • ४००-६००×१००-२००×१००-३००mm
  • हालांकि, यह हर दूसरे उत्पादक के अनुसार बदलता है।

(b) आकार में तबदीली

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • हर एक टुकड़े की लंबाई में 5(+/-) मिलीमीटर से ज्यादा तबदिली नहीं होनी चाहिए और उसकी उचाई और चौड़ाई में 3(+/-) मिलीमीटर से अधिक तबदिली नहीं होनी चाहिए।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • 1.5 मिलीमीटर(+/)
  • एएसी ब्लॉक्स का आकार बिल्कुल सही होता है, क्योंकि उन्हें वायर कट टेक्नोलॉजी से बनाया जाता है और वह एक कारखाने का उत्पाद है।

(c) सुखा घनत्व

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • 2500 kg/m3

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • 451-550
  • 551-650
  • 651-750
  • 751-850
  • 851-1000 Kg/m3
  • फ्लाई ऐश वातन पर आधारित

(d) वज़न

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • 17 – 26 Kg
  • यह घनत्व और ब्लॉक के माप पर निर्भर करेगा।
  • इसीलिए संभालना मुश्किल।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • 3 – 4 kg
  • यह घनत्व और ब्लॉक के माप पर निर्भर करेगा और इसीलिए संभालना सरल।

(e) दबाव की शक्ति

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • 40-50 N/mm2
  • इसकी शक्ति इसकी बलया दबाव को रोकने की क्षमता से परिभाषित होती है।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • 30-35 Kg/cm2
  • लेकिन आपको आरसीसी संरचना में दीवार भरने के लिए ज्यादा ताकत की आवश्यकता नहीं है।

(f) जल शोषण

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • ब्लॉक्स काजल शोषण उसके 10% वजन से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • ब्लॉक का जल शोषण इसकी मात्रा के 10% से अधिक नहीं होना चाहिए।

(g) अग्नि प्रतिरोध

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • 100 मिलीमीटर की मोटी सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक की दीवार आग को 4 घंटे तक रोक सकती है।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • 100 मिलीमीटर की मोटी दीवार आग को 4 घंटे तक रोक सकती है।

(h) गर्मी चालकता

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • 0.7- 1.28 W/mk
  • एक विशिष्ट पदार्थ से गर्मी हस्तांतरण की मात्रा को गर्मी चालकता कहते हैं।
  • इस ब्लॉक की गर्मी चालकता ऊंची होती है और इसीलिए इस ब्लॉक में से गर्मी हस्तांतरण एएसी ब्लॉक से ज्यादा होता है।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • 0.21 – 0.42 W/mk
  • इस ब्लॉक की गर्मी चालकता कम होती है और इसीलिए इसमें से गर्मी हस्तांतरण कम होता है।

(i) ध्वनि रोधन/ ध्वनि प्रसारण

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • तत्वों के निर्माण से ध्वनि संचरण को कम करने की क्षमता को ध्वनि रोधन कहते हैं।
  • ध्वनि संचरण दीवार की मोटाई पर भी निर्भर करता है।
  • 150 मिलीमीटर की दीवार 51 डीबी के आवाज को रोक सकती है।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • एयरवोईड्स की उपस्थिति के कारण एएसी ब्लॉक में अच्छे ध्वनि हस्तांतरण का गुण होता है।
  • 200 मिली मीटर की दीवार से 40 से 45 डिबी की आवाज को रोका जा सकता है।

(j) दीमक प्रतिरोध

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक

  • सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक दीमक और कीड़ों को फैलने नहीं देता है और इसीलिए दीवार के जीवन में वृद्धि होती है।

ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • एएसी ब्लॉक्स जंतु प्रतिरोधी, अजैवी और सॉलि़ड दीवार संरचना का पदार्थ है।
  • एएसी ब्लॉक दीमक और कीड़ों को फैलने नहीं देते हैं और इसीलिए दीवार के जीवन में वृद्धि होती है।

08. कार्यक्षमता

(a) श्रम उत्पादन

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स माप और आकार में बड़े होते हैं। यह तेजी से निर्माण सु निश्चित करता है, इसीलिए ईंट के मुकाबले हर घंटे हर मजदूर ज्यादा दीवारें खड़ी करता है लेकिन एएसी ब्लॉक से ज्यादा नहीं।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)
एएसी ब्लॉक्स के बड़े आकार और कम वजन के कारण तेज कंस्ट्रक्शन हो सकता है।

(b) फर्श क्षेत्र

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
ब्लॉक की कम मोटाई की वजह से ज्यादा फर्श का क्षेत्र उपलब्ध होता है।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)
ब्लॉक की कम मोटाई की वजह से ज्यादा फर्श का क्षेत्र उपलब्ध होता है।

(c) प्रयोज्यता

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
वजन उठाने वाली और वजन ना उठाने वाली(लोड बेअरिंग) दोनों दीवारों के लिए सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)
गगनचुंबी इमारतों के लिए एएसी ब्लॉक्स की सिफारिश की जाती है क्योंकि यह इमारत के कुल जड़ वजन कोमूलतः कम करते हैं।

(d) मोर्टार (चूना) सेवन

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
कम जोड़ों की आवश्यकताके कारण सामान्य निर्माण की तुलना में इसमें काफी मात्रा में चुने की बचत होती है।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)
सपाट और समतल सतह, और कम जोड़ों की संख्या के कारण कम मोर्टार(चुने)की आवश्यकता पड़ती है।

(e) निर्माण की गति

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
बड़े आकार के ब्लॉक और जोड़ों की कम संख्या के कारण तीव्र गति से दीवार का कंस्ट्रक्शन होता है।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)
बड़े आकार के ब्लॉक,हल्का वजन, और जोड़ों की कम संख्या के कारण दीवार तीव्र गति से कंस्ट्रक्ट होती है।

(f) निर्माण के दौरान पानी का उपयोग

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
संसाधन के लिए ज्यादा पानी की आवश्यकता के कारण मज़दूरी और बिजली के बिल का खर्चा ज्यादा होता है।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)
ब्लॉक का संसाधन मूल रूप से भाप से किया जाता है और ब्लॉक चिनाई के लिए कम संसाधन की जरूरत पड़ने के कारण पानी और बिजली के बिल में काफी बचत होती है।

(g) टूट-फूट और उपयोगीकरण

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
इसकी सख्त सतह के कारण बहुत कम टूट-फूट होती है।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)
बहुत कम टूट-फूट के कारण लगभग 100% उपयोग संभव है।

(h) भंडारण

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स को इस तरह संग्रहित किया जाता है कि कार्यस्थल पर उनका नमी के साथ कोई भी संपर्क ना हो। उन्हें तख्तों पर या किसी अन्य सहारे पर, जो जमीन के संपर्क में ना हो, उन पर भंडारित किया जाता है और गीलेपन के खिलाफ सुरक्षा के लिए ढक दिया जाता है।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)
किसी भी समय और कोई भी मौसम में अल्प सूचना मेंभी आसानी से उपलब्ध होने के कारण भंडारण की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है।

(i) फूलना

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
पानी और रेत में नमक की उपस्थिति के कारण एफ्लोरेसेंस(फूलना) होता है।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)
चुने और पानी के माध्यम से एफ्लोरेसेंस(फुलना)होता है।

09. कीमत

(a) संरचनात्मक कीमत

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
कोई बचत संभव नहीं है।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)
स्टील की बचत 15% तक और कोंक्रीट की बचत 7% तक एएसी ब्लॉक अपने कम वजन के कारणनींव पर भार कम करते हैं और स्टील की खपत बचाते हैं। इसके कारण संरचनात्मक खर्चा कम हो जाता है।

10. पर्यावरणीय प्रभाव

(a) हरित उत्पाद

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
यह एक हरित उत्पाद नहीं है।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)

  • यह खासतौर पर पावर स्टेशन से फ्लाईएश के निपटान की चिंता का समाधान करता है और इसीलिए यह पर्यावरण के अनुकूल है।
  • एएसी ब्लॉक्स गैर विषैले पदार्थ से बने होते हैं, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।इसे इस्तेमाल करने से औद्योगिक कूड़ा कम हो जाता है और यह ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन भी कम करता है।
  • विनिर्माण प्रक्रिया के दौरान एएसी ब्लॉक के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण करके और फिर से इस्तेमाल किया जाता है। यह अपशिष्ट काटने की प्रक्रिया से बनता है।
  • लिहाजा, एएसी ब्लॉक्स ग्रीनप्रोडक्ट है।

(b) भूकंप प्रतिरोध

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक
सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स भूकंप के सामान्य झटको का प्रतिरोध कर सकते हैं क्योंकि कोंक्रीट ब्लॉक का घनत्व एएसी ब्लॉक से ज्यादा होता है।
ऑटोक्लेव्ड वाष्पित कोंक्रिट ब्लॉक (एएसी ब्लॉक्स)
भूकंप के झटके इमारत के वजन के अनुपातिक होते हैं। एएसी ब्लॉक्स इमारत के वजन को कम करते हैं और इसीलिए भूकंप के खिलाफ की सुरक्षा में वृद्धि होती है।

विशेष टिप्पणी

सॉलि़ड कोंक्रीट ब्लॉक्स मिट्टी की ईंटों के दूसरे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन कोंक्रीट ब्लॉक्स वजन में भारी होते हैं इसीलिए इमारतें भारी हो जाती है। कोंक्रीट ब्लॉक्स की चिनाई का खर्चा भी ज्यादा होता है और इसलिए एएसी ब्लॉक्स दीवार के निर्माण में इस्तेमाल किए जाते हैं। एएसी ब्लॉक का उपयोग बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह पर्यावरण को संरक्षित करता है, ऊर्जा बचाता है, और जीवन को सुरक्षा प्रदान करता है।

यह भी पढ़े:
ओपीसी बनाम पीपीसी: सही विकल्प चुने
सीमेंट का ग्रेड क्या होता है?
प्रिकास्‍ट और कास्‍ट-इन-सिटू कंक्रीट के बीच का अंतर
आरसीसी फ्रेम और लोड बेअरिंग ढांचा (स्ट्रक्चर) के बीच फर्क

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to