समुचित आराम के लिए सोफे का चयन कैसे करें?

This post is also available in: English


यदि आपने इंग्लिश मूवी “जस्ट लाइक हैवन” देखी है तो आपको याद होगा कि कैसे डेविड एबट ने अपने रीयल एस्टेट एजेंट द्वारा सुझाए गए हर प्री-फर्निश्ड अपार्टमेंट को नकार दिया था सिर्फ इसीलिए कि उसमें कोई काउच (सोफा) नहीं था| ये जाहिर था कि वह अपनी पत्नी की मौत से आहत था और किसी तरह से उसे बस अपना वक्त बिताने के लिए एक आरामदायक सोफे की जरूरत थी, क्योंकि वह उसी के गम में डूबा रहता था| आपमें से कइयों के लिए सोफा एक छोटा सा `बसेरा’ होता है| आप सोफे पर ही बैठते, सोते, पढ़ते, काम करते और खाते हैं| ये गर्मागर्म कॉफी की चुस्कियां लेते हुए डेरा जमा कर बैठने और टेलीविजिन देखने या किताब पढ़ने के लिए एक उपयुक्त जगह होती है| सोफा ही है जो अन्य की तुलना में आपके साथ लंबे समय तक रहता है| इसीलिए, सोफा खरीदते समय थोडी सतर्कता से योजना बनानी चाहिए और अपने घर के अनुसार उसकी व्यवस्था की जानी चाहिए| तो, पर्याप्त आराम पाने के लिए सोफे का चयन कैसे करें?

सोफा को काउच भी कहा जाता है, जो हमारे घरों का एक अभिन्न हिस्सा होता है| ये अलग अलग डिजाइनों, रंगों, मटीरियल्स और आकारों में मिलता है| घर में अधिकतर वन-सीटर, टू-सीटर और तीन-सीटर सोफे का उपयोग किया जाता है| जैसा कि जोसेफ डे चियारा, जूलियस पानेरो और मार्टिन जेल्निक [206](टाइम सेवर स्टैंटर्ड्स फॉर इंटीरियर डिजाइन एंड स्पेस प्लानिंग) के अनुसार वन सीटर की स्टैंडर्ड साइज उसकी विभिन्न स्टाइल्स के आधार पर ०.७ से ०.९ मी. (२’-५”-३’०”) गहरी और ०.६ से ०.९९ मी (२’२”-३’३”) चौड़ी होता है, टू-सीटर के लिए ०.९ मी (२’-११”) गहरी और १.५ मी (५’-०”) होता है और थ्री सीटर के लिए ०.९ मी. (२’-११”) गहरी और २.१ मी (७’-०”) चौडी होती है|

विभिन्न प्रकार के सोफे

नीचे दिए गए विभाग बाजार में मिलनेवाले विभिन्न प्रकार के सोफे का वर्णन करते हैं और आपको ये तय करने में मदद करते हैं कि आपके लिए सबसे अनुकूल क्या है|

सामान्य रूप से, विभिन्न प्रकार के सोफे का निम्नलिखित रूप से वर्गीकरण किया गया है:

  • टू-सीटर सोफा/ लवसीट सोफा
  • सेक्शनल सोफा
  • दीवान
  • पुल आउट सोफाबेड/ काउच बेड/ ट्रंडल बेड
  • फुटॉन्स सोफा
  • चेस्टरफील्ड सोफा/ सुइट
  • ओट्टोमैन
  • फेंटिंग काउच
यह भी पढ़े: लिविंग रूम के लिए विशेष सोफा डिजाइन

तो आइए, विभिन्न प्रकार के सोफे को एक-एक करके विस्तार से समझें|

विभिन्न प्रकार के सोफे

01. टू-सीटर सोफा / लवसीट

टू-सीटर सोफा / लवसीट

अधिकांश घरों में उपयोग में लाया जानेवाला यह सोफे का सबसे सामान्य प्रकार है| १६०० के उत्तरार्ध में मूल रूप से तत्कालीन बडी पोशाकों वाली महिलाओं को बिठाने के लिए इसे डिजाइन किया गया था| ये मिनी सोफा काफी बड़ा होता है जिस पर दो लोग बैठ सकते हैं| आधुनिक जमाने में, सामान्य रूप से बैठने के लिए इसका व्यापक तौर पर उपयोग किया जाता है| ये थ्री सीटर डिजाइन में भी हो सकते हैं|

आपको टू सीटर्स / लव सीट क्यों खरीदना चाहिए?:

  • टू सीटर्स सोफा छोटे से लिविंग स्पेसेस में उत्कृष्ट फर्नीचर का नमूना होता है|
  • `लॉरी वॉर्ड (यूज़ व्हॉट यू हैव डेकोरेटिंग’ के लेखक यूज़-व्हॉट-यू-हैव इंक और इंटीरियर रिफाइनर्स नेटवर्क के संस्थापक हैं, जिसके कनाडा, युनायटेड स्टेट्स और यूरोप भर में एक सौ से अधिक शहरों में सदस्य हैं) के अनुसार,“यदि आपके पास छोटा लिविंग रूम है या फैमिली रूम है जहां एक दीवार पर बीच में फायरप्लेस है, तो आप फायरप्लेस की सीध में चौकोर कॉफी टेबल के दोनों तरफ आमने सामने लवसीट्स का पेयर रख सकते हैं”
  • लिविंग रूम में लवसीट का मेल बड़े सोफों के साथ बिठाया जा सकता है या अतिरिक्त लाउंजिंग प्लेस के रूप में बेडरूम में भी उपयोग में लाया जा सकता है|
  • छोटे होम ऑफिसेस में इसका उपयोग करना उपयुक्त होता है|
  • ये इतना हल्का होता है कि इसे मनचाहे ढंग से आसानी से व्यवस्थित रखा जा सकता है|

02. सेक्शनल सोफा

सेक्शनल सोफा

सेक्शनल सोफा नए जमाने के लिविंग रूम्स के लिए बिलकुल सही पसंद हैं| परंपरागत रूप से सेक्शनल सोफा में दो या अधिक स्वतंत्र यूनिट्स होती हैं जिन्हें समकोण में जोड़ा जाता है, और सामान्य रूप से कमरे की दीवारों से लगाकर व्यवस्थित किया जाता है| इसके अलावा, उनकी स्वतंत्र यूनिट्स की बदौलत कमरे के आर्किटेक्चर के आधार पर अन्य पद्धतियों से सजावट की जाती है और लिविंग स्पेस में कहीं भी उसे रखा जा सकता है| सोफा का यह प्रकार बडे लिविंग एरियाज़ में बहुत ही अच्छी तरह से बैठ जाता है और अधिकतम आराम देता है| ये यूनिट्स चार से सात नगों तक होते हैं और उनमें सीट और बैक कुशन्स रखे जा सकते हैं| ये अंग्रेजी के L या U आकार में आते हैं और ये या तो दाईं तरफ या फिर बाईं तरफ की दिशा में रखे जाते हैं| कुछ डिजाइन्स में इन-बिल्ट स्टोरेज भी होता है| सेक्शनल सोफा ५ सीटर, ७ सीटर, ८ सीटर में उपलब्ध होते हैं| `जोसेफ डे चियारा, जूलियस पानेरो और मार्टिन जेलनिक’[206] (टाइम सेवर स्टैंडर्ड्स फॉर इंटीरियर डिजाइन एंड स्पेस प्लानिंग) के अनुसार स्टाइल और फर्नीचर के आधार पर एक स्टैंडर्ड ५ सेक्शनल सोफा लगभग ०.८ से ०.९ एम (२’-८” से ३’-०”) गहरा और २.३ से २.४ एम (७’-८” से ८’-०”) चौड़ा होता है|

यह भी पढ़े: आपके लिविंग रूम के लिए विभिन्न प्रकार की कुर्सियाँ!

आपको सेक्शनल सोफे का चयन कैसे करना चाहिए?:

  • सेक्शनल सोफा बडी संख्या में मेहमानों को आसन देने (बिठाने) के लिए बडा ही शानदार उपाय है क्योंकि सोफे के आकार के कारण वे आसानी से आपस में बातचीत कर सकते हैं|
  • कभी कभी ये कमरे को विभाजित करने के लिए कोई डिवाइडर लगाने की जरूरत के बिना ही कमरे को मोहकता से विभाजित कर देता है| सेक्शनल सोफा खरीदने से पहले कमरे का आकार माप लीजिए ताकि घूमने फिरने के लिए पर्याप्त जगह रहे| इसी बीच, कमरा अस्त-व्यस्त भी नहीं लगेगा|
  • चूंकि सेक्शनल सोफा अनेक डिजाइनों में उपलब्ध होता है इसीलिए कप होल्डर्स और स्टोरेज की जगह वाले सोफों का चयन करना बैठने वालों को अधिक सुकून का अनुभव कराते हैं|

03. दीवान

दीवान

दीवान एक प्रकार का सोफा होता है जहां फर्श पर या एक उठे हुए प्लेटफॉर्म पर कालीन बिछी होती है| इसमें न तो आर्मरेस्ट होता है न ही बैक सपोर्ट होता है| आप अलग अलग आकार और साइज़ के कुशन्स पर बैठ सकते हैं जिन्हें आप व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार समुचित आराम के लिए व्यवस्थित कर सकते हैं| दीवान में मजबूत बैक नहीं होता बल्कि उस पर बैठनेवाले दीवार का सहारा लेते हैं जहां उसे रखा जाता है|

आपको दीवान क्यों खरीदना चाहिए?:

  • ये छोटे कमरों के लिए उपयुक्त होता है और उसमें सामान रखने की जगह अतिरिक्त लाभ देती है|
  • दीवान का उपयोग सोने के लिए बिस्तर के रूप में भी किया जा सकता है जिस पर आनेवाले मेहमान रात में सो सकते हैं और इसके लिए अलग से कुछ जोडने और अलग करने की जरूरत नहीं होती|
  • अन्य सीटिंग फर्नीचर के साथ मेल बिठाने पर ये लिविंग रूम में कलात्मक रूप भी जोडता है|

04. पुल आउट सोफा बेड/ काउच बेड/ ट्रुंडल बेड

पुल आउट सोफा बेड/काउच बेड/ट्रुंडल बेड

सोफा जगह बचानेवाला सीटिंग फर्नीचर है| इसमें सोफे के नीचे फोल्ड आउट टाइप मैट्रेस नीचे होती है| सोफे को ठीक ढंग से खोलने पर सपोर्टिंग फ्रेम सामने दिखती है| छिपी हुई फ्रेम और मैट्रेस को व्हील्स पर मोडा जाता है| मोडी गई या तह लगी मैट्रेस को उसकी सतह पर फैलाया और अंदर डाला जा सकता है, इस तरह से सोफा एक आरामदायक बिस्तर में रूपांतरित हो जाता है| यह ध्यान से देखें कि पूरा तंत्र ठीक से काम करे| घूमनेवाले पहिए और लॉकिंग मेकैनिज्म बार बार उपयोग के साथ खराब होते जाते हैं| मैट्रेस और फ्रेम्स भारी हो सकते हैं| उन्हें फिर से अलग करना और जोडना काफी झंझट भरा हो सकता है|

एक अन्य तरह की डिजाइन होती है जिसमें बैक सपोर्ट होता है जिसे उसके लॉकिंग मेकैनिज्म से अलग किया जा सकता है, लिटाया जा सकता है और सपाट करके बिस्तर के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है| मैट्रेस फ्रेम में लगी होती है और कुल मिलाकर सोफा बिस्तर में रूपांतरित हो जाता है|

आपको सोफा बेड/ ट्रुंडल बेड क्यों खरीदना चाहिए?:

  • जगह बचाता है
  • ट्रुंडल बेड आराम से सोने के लिए काफी बड़ी जगह प्रदान करता है| अधितर डिजाइनें दो लोगों को जगह दे सकती हैं|
यह भी पढ़े: देखिये विभिन्न प्रकार की बेड डिज़ाइन

05. फ्यूटॉन्स

फ्यूटॉन्स

फ्यूटॉन्स असल में परंपरागत रूप से जापानी बेडिंग है जिसे फर्श पर फैलाकर सोया जा सकता है| इन्हें मोडकर घर में किसी भी जगह पर उपयोग में लाया जा सकता है| इस लेख में जिस फ्यूटॉन्स की बात की जा रही है वह पश्चिमी शैली का लो सीटिंग सोफा है| यह एक तरह से मोडा जा सकने वाला मैट्रेस का प्रकार भी है लेकिन इसके ढांचे के अंदर अतिरिक्त बेडिंग नहीं रखी जा सकती| इसकी मोटाई के कारण इसे घडी नहीं किया जा सकता|

आपको फ्यूटॉन्स क्यों खरीदना चाहिए?:

  • ए‍क बार फिर, ये छोटे लिविंग स्पेसेस के लिए लाभदायक होता है क्योंकि ये सोफा और बिस्तर दोनों का काम करता है|
  • इसकी आधुनिक डिजाइन पारंपरिक डिजाइनों से अलग होती है और लिविंग एरिया को ट्रेंडी लुक देता है|

06. चेस्टरफील्ड सोफा/ सुइट

चेस्टरफील्ड सोफा/ सुइट

सन १८०० के दौरान इसे चेस्टरफील्ड सोफा ही कहा जाता था| या नाम चौथे अर्ल ऑफ चेस्टरफील्ड (फिलबि स्टैनहोप) से लिया गया है| उन्होंने ही इसे डिजाइन किया और इसे बनाने के लिए एक स्थानीय कारीगर को काम पर लगाया| इस सोफा प्रकार में एक गहरी बटन जैसी अपहोल्स्ट्री होती है जो चमडे की बनी होती है, रोल्ड आर्म्स और साथ ही उसी ऊंचाई पर बैक और आर्म्स रेस्ट लगे होते हैं| अर्ल ऐसा सोफा चाहते थे कि वे अपने कपडों पर सिलवट डाले बिना सीधे और आरामदायक तरीके से बैठ सकें|

कई वर्षों से, चेस्टरफील्ड सोफा मोहकता और सुंदरता का उदाहरण बन गए| ये संभ्रांत लोगों के घरों तथा कार्यालयों, रेस्टोरेंट्स, आधुनिक जमाने के अपार्टमेंट्स की शोभा बढ़ाते हैं|

आपको चेस्टरफील्ड सोफा क्यों खरीदना चाहिए?:

ये बडे और छोटे लिविंग रूम्स में भी फिट बैठ जाता है| रोल्ड बैक को हटा जाता है और सोफे को छोटे कमरों में फिट करने के लिए उसके अनुरूप ढाला जाता है|

  • मनमोहक, शानदार और आरामदायक
  • लेदर अपहाल्स्ट्री के साथ चेस्टरफील्ड समय के साथ बेहतर लगने लगता है
  • उस पर कुछ गिर जाय तो साफ करना आसान होता है
  • लंबे समय तक चलता है

07. ओट्टोमैन

ओट्टोमैन

ओट्टोमैन एक स्टूल जैसा दिखता है लेकिन उस पर परतें लगी होती हैं और उसमें कोई आर्म या बैक नहीं होता| ओट्टोमैन को जरूरत के अनुसार विभिन्न आकारों और स्वरूपों में डिजाइन किया जाता है| यह कोई परंपरागत सोफा नहीं है| इसकी साइज अलग होती है और इसमें एक्स्ट्रा सीट, कॉफी टेबल और स्टोरेज की जगह होती है| `जोसेफ डि चियारा, जूलियस पानेरो और मार्टिन जेलनिक’[206] (टाइम सेवर स्टैंडर्ड्स फॉर इंटीरियर डिजाइन एंड स्पेस प्लानिंग) के अनुसार, एक स्टैंडर्ड ओट्टोमैन लगभग ०.५ से ०.६ मी (१’-९” से २”-००”) गहरा और ०.६ से ०.७ एम (२’-१” से २’-२”) चौडा होता है जो स्टाइल और फर्नीचर पर निर्भर होता है| आज कल, सोफा का यह प्रकार बडे सोफों के लिए और बेडरूम्स में एक फूटस्टूल के रूप में किया जाता है|आपको ओट्टोमैन क्यों खरीदना चाहिए?:

  • इसका अनूठापन कई प्रयोजनों को पूरा करता है – जैसे स्टोरेज, बैंना, रूम डेकोर इत्यादि|
  • जब घर में बच्चे खेलते हैं तो इसके कोमल किनारे एक अनुकूल खूबी प्रदान करते हैं| वे ओट्टोमैन या उसके सतह पर सुरक्षित रूप से खेल सकते हैं|

08. फेंटिंग काउच

फेंटिंग काउच

फेंटिंग काउच एक संकरे बेड जैसा फर्नीचर होता है| इसकी पीठ असमान ऊंचाई की और एक तरफ से उठी हुई होती है| वैसे तो ये विक्टोरियन दौर में बहुत ही प्रसिद्ध था लेकिन आजकल केवल एक सजावटी फर्नीचर के रूप में उपयोग में लाया जाता है|सोफे का चयन करते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?:

  • यदि आपके पास जगह की कमी है तो ऐसे सोफे का चयन करें जिसमें इन-बिल्ट स्टोरेज हो| उदाहरण के लिए, स्टूडियो अपार्टमेंट्स में, वे जगह को अस्तव्यस्त नहीं होने देने के लिए अच्छे होते हैं|
  • मान लीजिए आप एक वन-बेडरूम अपार्टमेंट में रहते हैं तो लिविंग रूप के लिए सोफा बेड या फ्यूटॉन खरीदना लाभदायक होगा क्योंकि जब आपके घर मेहमान रात्रि निवास करेंगे तब ये उपयोग में आएगा| ये जगह की बचत करता है और आपके मेहमान भी आराम से रहते हैं|
  • कमरे के आकार को ध्यान में रखें जहां पर आपको काउच रखना है| संकरे सोफे लाने ले जाने के लिए आसान होते हैं और कम जगह घेरते हैं| बडे सोफे बडे लिविंग रूम्स के लिए अच्छे होते हैं|
  • अपहोल्स्ट्री का मटीरियल जांच लें| काउचेस को उस जगह रखा जाता है जहां पर बैठकर घर के लोग टेलीविजन देखते हैं या बातचीत करते हैं और इसीलिए ये अक्सर गंदा होता रहता है| पालतू प्राणियों के रोएं भी अन्य कारण है कि क्यों आपको ऐसी अपहोल्स्ट्री चुननी चाहिए जो साफ करने में आसान हो| हाल के वर्षों में, ये पाया गया है कि कई लोग धूल कणों के प्रति एलर्जिक होते हैं| ये कीट निरी आंखों से नहीं दिखते और वे मनुष्य के शरीर से गिरनेवाली मृत कोशिकाओं पर पलते हैं, इसीलिए उन्हें मारना कठिन होता है| परिणामस्वरूप, एलर्जियां तेजी से बढती हैं| इसीलिए सोफों को बार बार साफ करने तथा मेनटेन करने की जरूरत होती है ताकि खटमलों और धूल कणों से बचा जा सके|
  • क्या आप सही अपहोल्स्ट्री का चयन करने को लेकर दुविधा में हैं? तो यहां देखिए- सोफा अपहोल्स्ट्री: खरीदने से पहले आपको क्या जानना चाहिए?
  • यदि आपको पुराना पीठ दर्द है और अन्य हड्डियों से जुडी समस्याएँ हैं तो मजबूत बैक सपोर्ट वाले सोफे खरीदना सबसे अच्छा होता है|
  • कम कीमत वाले सोफे नहीं खरीदें क्योंकि वे सस्ते होते हैं| इसके अलावा, अच्छी सामग्री के साथ कम खर्च वाला सोफा बनाना संभव नहीं है| इसे एक बार होनेवाला खर्च मानें और अच्छी क्वालिटी का सोफा खरीदें| ये आपको बार बार होने वाले रिपेयर और सुधारों की झंझट से मुक्त रखेगा|
  • अपहोल्स्ट्री की योजना सावधानी से बनाएं| अपहोल्स्ट्री मटीरियल के कारण कई पहलू प्रभावित होते हैं|

संक्षिप्त में कहें तो संभवत: ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां सोफा न हो| ये एक अपरिहार्य फर्नीचर है जो कमरे को सुंदर रूप देता है और उसकी शोभा बढाता है| आज के दौर में, सारी जानकारी हमारी उंगलियों के इशारे पर मिल जाती है| व्यक्ति की जरूरत के अनुसार जब किसी प्रकार का सोफा चुना जाता है तो ये समुचित आराम और सुकून प्रदान करता है और आपकी पीठ की रक्षा भी करता है|

आपको यह आर्टिकल पढ़ना भी पसंद आ सकता है,

9 टिप्स अपने घर के फर्नीचर खरीदने के लिए
मॉड्यूलर सोफा: यह क्या है और इसे कैसे चुनना है?

Image Courtesy: Image 4Image 5

Author Bio

Preema Pinto

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to