जी (G) आकार रसोईघर के लाभ और अलाभ

This post is also available in: English


जी (G) आकार रसोईघर वास्तव में यू (U) आकार की रसोईघर की व्यवस्था का एक परिवर्तित रूपांतरण है। जी (G) आकार की रसोईघर का लेआउट कमरे को और अधिक विशाल महसूस कराता है और दीवार को पास के कमरे में खोलता है या इसके माध्यम से नाश्ते की जगह या एक आने जाने के लिए एक पैसेज बनाता है।

जी (G) आकार रसोईघर उन लोगों के लिए सबसे योग्य है जो अपने रसोईघर में हर इंच या फुट की जगह का उपयोग करना चाहते हैं। कई बार पूर्ण जी (G) आकार रसोईघर लेआउट बनाने के लिए एक प्रायद्वीप क्षेत्र जोड़ा जाता है। (Peninsula) प्रायद्वीप को जोड़ना आपके रसोईघर को अधिक लुभावना करने का एक शानदार तरीका है, खासकर अगर इसमें मेहमानों के लिए बैठना, भोजन का परोसना, और व्यापक रूप से उपकरणों को रखना शामिल है! प्रायद्वीप क्षेत्र आम तौर पर लगभग 1.2 मीटर चौड़े होते हैं, जो बेंच के दोनों तरफ लोगों के लिए जगह प्रदान करता हैं! यह जी(G) आकार रसोईघर व्यवस्था स्वाभाविक रूप भंडारण विकल्पों को तीन तरफ से बढ़ाएगी!

जी (G) आकार रसोईघर के लाभ और अलाभ

यह लेख आपको अपने रसोईघर के लेआउट के लिए सही व्यवस्था चुनने के लिए स्पष्ट विचार देते हैं।

जी (G) आकार रसोईघर के लाभ और अलाभ

जी (G) आकार रसोईघर लेआउट के लाभ

01. अधिक दीवार अलमारियाँ जोड़ने के लिए लचीलापन (फ्लेक्सिबिलिटी)

जी (G) के आकार के रसोईघर डिजाइन में, आपको अपने रसोईघर से संबंधित वस्तुओं को स्टोर करने के लिए रसोईघर अलमारियों के लिए तीन तरफ दीवार की जगह मिल सकती हैं!

02. अधिक कांउटर के नीचे अलमारियाँ प्रदान करता है

दीवार की जगह सहित आप काउंटर फ्रिज / फ्रीजर या यहां तक ​​कि एक डिशवॉशर या बेस के नीचे रसोईघर उपकरणों के लिए अधिक भंडारण उपलब्ध है। Wall units के बजाय इन सबका उपयोग किया जा सकता है।

Also Read: Adjust your Kitchen Cabinet Heights as per your Convenient!

03. अधिक काउंटर / प्लेटफॉर्म स्पेस

जी (G) आकार के रसोईघर डिजाइन की वजह से, आपको रसोईघर में काम करने के लिए काफी अधिक जगह उपलब्ध होती है! यह यू आकार से बेहतर है क्योंकि आपको काम करने के लिए अधिक सतह कार्यक्षेत्र मिलती है।

Also Read: Precautions for Installation of the Kitchen Platform – Base/Lower Cabinets!

04. खुला या निजी रसोईघर

जी (G) आकार के रसोईघर डिजाइन में दो विकल्प हैं। आप रसोईघर को और अधिक निजी बनाने के लिए दीवार को बंद कर सकते हैं या आप बड़ी जगह का भाव बनाये रखने के लिए इसे खुला भी रख सकते है।

05. उचित या पर्याप्त लचीलापन (फ्लेक्सिबिलिटी)

जी आकार का रसोईघर लेआउट सबसे सामाजिक और कुशल लेआउट है, क्योंकि इसमें वो सबकुछ है जो एक उचित और भव्य रसोईघर की आवश्यकता होती है, जैसे काउंटर या प्लेटफार्म का विशाल फैलाव, लचीलापन और उचित भंडारण स्थान या जगह!

06. प्रायद्वीप (Peninsula)

जी (G) आकार रसोईघर खुली लिविंग एरियावाली जगह में अच्छी तरह फिट बैठते हैं, जिसमें प्रायद्वीप (Peninsula) लिविंग और अन्य जगहों के लिए एक अग्रभाग के रूप में उभरता है। खाना पकाने के दौरान यह आपको अपने परिवार या मेहमानों से अच्छी तरह जोड़ता है!

07. कार्य त्रिकोण के लिए कई विकल्प

जी (G) आकार के लेआउट में रसोईघर के कार्य त्रिकोण को डिजाइन करने के लिए काफी विकल्प मिलते है। व्यस्त कार्य त्रिकोण क्षेत्र तक पहुंच सीमित करने का यह एक आदर्श तरीका है। खाना पकाने के काम में और आपको परिवार और महेमानो से अच्छी तरह से यह जोड़ता है!

 

जी (G) आकार रसोईघर लेआउट के अलाभ

01. ओवर स्टफड रसोईघर

जी आकार के रसोई डिजाइन कभी-कभी आपको रसोईघर को हकीकत से छोटे या बंद महसूस करते हैं, क्योंकि इसकी अधिक भंडारण वाल यूनिट्स सभी दीवारों पर लटकती हैं!

02. जटिल लेआउट: गहरी सोच की जरूरत है!

इस तरह के डिज़ाइन का उपयोग करने के लिए, आपको लेआउट बनाने के लिए, सिंक कुकर आदि कहां रखना है, इस बारे में सरल लेआउट की तुलना में अधिक विचार करना होगा। यदि आपको भंडारण और तैयारी की जगह चाहिए तो यह बहुत अच्छा है, लेकिन यदि आप सरल बनाना चाहते है, तो इतना फायदेमंद नहीं है!

Also Read: Things to Keep in Mind While Planning Kitchen for Your House!

03. कॉर्नर बाधा बढ़ जाती है

जी (G) आकार रसोईघर के कोने पर आए हुए बेस कैबिनेट, बर्तन, पैन तक पहुंचना, हटाना, और बनाना आदि मुश्किल हो जाएगा। जब तक कि आप इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सहायक उपकरण (Accessories) का उपयोग न करें, क्योंकि बेस अलमारियों तक पहुंचने के लिए बहुत कोने है!

Also Read: Creative & Spacious Kitchen Corner Ideas

04. INs & OUTs Complications! 

जी (G) आकार डिजाइन का एक नकारात्मक पक्ष यह है कि यह मुख्य रसोई क्षेत्र तक की पहुंच को सीमित करता है। इसलिए रसोईघर के कार्य केंद्र में बाहर निकलने के लिए और अंदर जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में जगह रखनी चाहिए ताकि रसोईघर तंग न हो!

यह भी पढ़े: अपने Kitchen का आधुनिकीकरण करने के Ideas!

05. बहुत अधिक जगह विश्वास करो या नहीं!

जी आकार रसोईघर आपको सामान रखने के लिए बहुत सारे कमरे और जगह प्रदान करती है। हालांकि, अगर आप एक छोटे से क्षेत्र में रह रहे हैं तो इससे निपटने के लिए बहुत कुछ हो सकता है। यदि आप अपने रसोईघर में सबकुछ इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो इस डिजाइन का उपयोग करने के लिए वास्तव में कोई वजह नहीं है!इसे पढ़ने के बाद उम्मीद है, आपको अपने सपनों की रसोई लेआउट चुनने का स्पष्ट विचार मिल गया होगा! यदि आप जी(G) आकार रसोईघर की योजना नहीं बना रहे हैं, तो gharpedia पर कई अन्य लेआउट विकल्प उपलब्ध हैं। यहाँ पर आप अपने अनुभव भी शेयर करें!

यह भी पढ़े:
अपने डाइनिंग रूम (भोजन कक्ष) की डिजाइन को और अधिक आकर्षक बनाने की 12 युक्तियाँ!
मॉड्यूलर किचन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी!

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to