मॉड्यूलर किचन के लिए मटीरियल और फिनिश

This post is also available in: English

मॉड्यूलर फर्नीचर पूर्व निर्मित इकाईयों से बनता है जिन्हें उपयोगकर्ता अथवा ग्राहक की निजी जरूरतों के मुताबिक तैयार किया जाता है। सामूहिक कार्यक्षमता के कारण मॉड्यूलर किचन की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। मटीरियलकी विभिन्न किस्मों, लचीलापन एवं मॉड्यूलर किचन की डिजाइनकी विभिन्न फिनिश के कारण चुनाव के लिए अनेक प्रकारके विकल्प उपलब्ध हैं।

मॉड्यूलर किचन के लिए मटीरियल और फिनिश

किसी भी स्थानके प्रमुख लुक का निर्धारण रंग और  मटीरियलसे होता है। किचन कैबिनेटका निर्माण मटीरियलकी विशाल श्रृंखला जैसे कि लकड़ी, स्टेनलेस स्टील, प्री- लैमिनेटेड पार्टिकल बोर्ड इत्यादि के उपयोग से किया जाता है। प्रत्येक मटीरियल के अपने फायदे और गैर – फायदे होते हैं। प्राचीन और प्राकृतिक लुक के लिए लकड़ी सर्वाधिक उपयुक्त पसंद है वहीं आधुनिक लुक के लिए मानवनिर्मित मटीरियल जैसे कि प्रीलैमिनेटेड पार्टिकल बोर्ड उपयुक्त है जो अनगिनत रंगों और डिजाइनोंमें उपलब्ध हैं।

किसी भी स्थानको आकर्षक लुक देने के लिए हमेशा दो रंगों का चयन करना चाहिए अन्यथा रंगों के इस्तेमाल में तालमेल और समरसता बनाए रखनेके लिए अधिकतम तीन रंगों का चयन किया जा सकता है। आपके घरके समग्र लुक के निर्धारण में मटीरियल पसंदगी की भूमिका महत्वपूर्ण है जो आपके बजट पर भी निर्भर करता है। मॉड्यूलर किचन में आमतौर पर सर्वाधिक इस्तेमाल किए जाने वाले मटीरियल और आपके किचन के लिये मटीरियलका चयन करते समय विचार योग्य विवरण इस प्रकार है:-

मॉड्यूलर किचन मटीरियल

01. ठोस लकड़ी:

मॉड्यूलर किचन के निर्माण में आमतौर पर ठोस लकड़ी इस्तेमाल की जाती है जिसे दो श्रेणियों सॉफ्टवुड व हार्डवुड में वर्गीकृत किया जा सकता है। सदाबहार पेड़ों से सॉफ्टवुड जबकि पतझड़ी पेड़ों से हार्डवुड प्राप्त की जाती है।

मॉड्यूलर किचन कैबिनेट के बेस,शेल्फ, बैक पैनल, दरवाजे इत्यादि बनाने के लिए अन्य मटीरियल की अपेक्षा वास्तविक ठोस लकड़ीको प्रमुखता दी जाती है क्योंकि टिकाऊ होने के साथ साथ इसकी फिनिश भी उमदा होती है।

ठोस लकड़ी -मॉड्यूलर किचन मटीरियल

इसके अलावा अन्य प्रकार के फर्नीचर जैसे कि डाइनिंग चेयर्स, बुक शेल्फ इत्यादि के लिए भी यह एक प्रमुख पसंदीदा विकल्प है।

वास्तविक ठोस लकड़ी के प्रमुख स्रोत, चैरी, ओक, चिनार और देवदार के पेड़ होते हैं। यदि आप अपने स्थान को प्रतिष्ठित एवं सजावटी लुक देना चाहते हैं तो ठोस लकड़ीका चयन सर्वोत्तम है। इनका इस्तेमाल बेतरतीब से होने पर भी ये वर्षों तक न एवं तरोताजा बने रहते हैं।

02. प्लायवुड:

पिछले कुछ दशकों में रसोई की डिजाइनिंग में प्लायवुड का बेतहाशा इस्तेमाल हुआ है। यह एक विशेष प्रकार के वुड पैनल से तैयार होती है जिसे पहले संसाधित किया जाता है और फिर इसका उत्पादन किया जाता है।

प्लायवुड - मॉड्यूलर किचन मटीरियल

लकड़ी की पतली तहदार पट्टियों को मजबूती से चिपका कर प्लायवुड बनाई जाती है उत्कृष्ट फिनिश देने के लिए इसकी ऊपरी सतह पर पॉलिश और लैमिनेट किया जाता है।

03. मध्यम सघनता फाइबर बोर्ड (एम डी एफ) मॉड्यूलर किचन:

यह मानव निर्मित लकड़ी के तौर पर जानी जाती है। विभिन्न प्रकार की लकड़ी के (बुरादे) फाइबर से बनाए गए बोर्ड द्वारा एम डी एफ बोर्ड बनाया जाता है। एम डी एफ चिकनी बनावट और बढ़िया फिनिश में मिलते हैं तथा आपकी पसंद के अनुरूप उपयुक्त लैमिनेटके साथ इस्तेमाल किए जाते हैं।

मध्यम सघनता फाइबर बोर्ड (एम डी एफ) मॉड्यूलर किचन

उच्च सघनता वाली जगहों पर इसका इस्तेमाल पसंद नहीं किया जाता क्योंकि एमडीएफ अन्य मटीरियल जितना मजबूत नहीं होता है।

04. स्टेनलेस स्टील मॉड्यूलर किचन:

मकान मालिक अक्सर पानी के लीकेज और दीमक की समस्याओं से परेशान रहते हैं, ऐसे मुद्दों से छुटकारा दिलाने में स्टेनलेस स्टील के किचन मददगार होते हैं साथ ही इनका लुकभी दीर्घकाल तक बना रहता है।

स्टेनलेस स्टील मॉड्यूलर किचन

इसलिए मकानमालिकों में यह लोकप्रिय हो रहा है। चूंकि यह विद्युत का तीव्र सुचालक है और इसके रखरखाव की जरूरत भी यदा कदा पड़ती रहती है इसलिए विशेषज्ञ इसके इस्तेमाल की सलाह नहीं देते हैं। यद्यपि स्टेनलेस स्टील में एक साफ सुथरी फिनिश रहती है परंतु इसमें कुछ कमियां भी हैं जिनमे दाग धब्बे लगना और स्क्रेच लगना प्रमुख हैं।

मॉड्यूलर किचन में विभिन्न प्रकार के फिनिश

मॉड्यूलर किचन का लहजा सही तौर पर जमाने के लिए आपको उचित प्रकार के फिनिश का भी निर्णय लेना होता है। मॉड्यूलर किचनकी फिनिश के कई विकल्प मौजूद हैं जिनका विवरण नीचे दिया जा रहा है। यह विवरण फिनिश को दर्शाता है मटीरियल को नहीं क्योंकि फिनिश के नाम से ही उसके मटीरियलका पता चल जाता है। दरअसल ये फिनिश उन मटीरियल के समान अथवा उनसे मिलते जुलते होते हैं जिनके नाम का उल्लेख इनमे होता है। आइए इस परएक नजर डालते हैं:-

01. एक्रेलिक फिनिश:

मॉड्यूलर किचन में चमचमाता लुक देने के लिए एक्रेलिक फिनिश का सुझाव दिया जाता है। टिकाऊ होने के कारण दीर्घकाल तक बने रहने में सक्षम होने के साथ ही यह रसोई के सौंदर्य बोध को भी बढ़ाता है।

एक्रेलिक फिनिश

इसमें उच्च स्तरीय रखरखाव की जरूरत नहीं होती तथा इसमें यूवी किरणों और नमी से क्षति की संभावना भी कम होती है।

02. स्टेनलेस स्टील फिनिश:

जंग और दाग धब्बे प्रतिरोधी, नॉनटॉक्सिक, किफायती, टिकाऊ इत्यादि घटकों से स्टेनलेस स्टील फिनिश को परिभाषित किया जाता है। यह फिनिश रसोई को एक खालिस  एवं नवीनतमलुक प्रदान करता है।

स्टेनलेस स्टील फिनिश

स्टेनलेस स्टील फिनिश भंवरदार हो या उभरी हुई, ऐसी फिनिश के लुक के आप भी दीवाने हो जाएंगे।

03. लैमिनेट फिनिश:

यदि आप अपने मॉड्यूलर किचनके लिए उत्तम दर्ज की फिनिश की तलाश में हैं तो आप लैमिनेट फिनिश का विकल्प चुन सकते हैं। अपने बेमिसाल प्राकृतिक किंतु समकालीनलुक के चलते यह अन्य फिनिशों सेअव्वल मानी जाती है। इसकी पानी व नमी प्रतिरोधक क्षमता उल्लेखनीय है।

लैमिनेट फिनिश

असल मेंलैमिनेट फिनिश सस्ती दरों पर उपलब्ध होने से इसमें लागत कम आती हैलेकिन इसका लुक ऐसा भ्रमित करता है कि यह काफी महंगा प्रतीत होता है। यह अन्य मटीरियलकी तुलना में दुगुने टिकाऊ होते हैं।

04. मेंब्रेन फिनिश:

मेंब्रेन फिनिश कमखर्चीली और टिकाऊ पसंद है। मॉड्यूलर किचन में कई पहलुओं केआधार परइस प्रकारकी फिनिश का जबरदस्त उपयोग होता है। पानी व नमी प्रतिरोधी, चिकनापन, पॉलिश और टिकाऊ होना इसके कुछ विशिष्ट पहलू हैं।

मेंब्रेन फिनिश

यह आधुनिक और पारम्परिक, दोनो ही प्रकार की रसोई के लिए सहज उपयुक्त है। यही वजह है कि यह फिनिश बहुतायत सेअपनाई जाती है।

05. विनीयर फिनिश:

विनीयर फिनिश

यदि आप चाहते हैं कि आपका मॉड्यूलर किचन दिखने में आकर्षक और लुक आधुनिक हो तो आप विनीयर फिनिश चुन सकते हैं। परंतु पानी, यूवी किरणों, नमी के मामलों में प्रतिरोधी क्षमता अधिक न होने से इसका समुचित रखरखाव अत्यंत आवश्यक है।

06. मैट फिनिश:

मैट फिनिश

बहुत चिकनी बनावट और रखरखाव की बहुत ही कम जरूरतों के कारण यह फिनिश सर्वत्र लोकप्रिय है। दर्शकों के दिमाग में यह एक उम्दा मनोहारी दृश्य प्रभाव डालता है जिससे वे इस फिनिश के लुक के मुरीद हो जाते हैं मैट फिनिश को अपनाने से रोक पाना काफी मुश्किल है क्योंकि यह तटस्थ से लेकर जीवंत रंगों की अनेक श्रेणियों में सहजता से उपलब्ध होते हैं।

07. ग्लास फिनिश:

ग्लास फिनिश

अपने किचन को आश्चर्यजनक आधुनिक लुक देने के लिए आप ग्लास फिनिश चुन सकते हैं। अपने किचन में यह फिनिश कराते समय मजबूती, टिकाऊपन, और सुरक्षा संबंधी पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए। यह विभिन्न रंगोंकी अनेक श्रेणियों में उपलब्ध है जो आपके किचन को बेहतरीन ग्लॉस फिनिश प्रदान करती है। ग्लास फिनिश का रखरखाव ज्यादा मुश्किल नहीं होता है।मॉड्यूलर किचनके निर्माण हेतु मटीरियल एवं फिनीश के बारे में ऊपर बताया गया है। विभिन्न पहलुओं के मद्देनजर सबके फायदे और गैर फायदे होते हैं। किचन के डिजाइन/सजावट के अनुपात को बेहतर बनाने के लिए अपनी जरूरतों और बजट के अनुरूप आप अपने मॉड्यूलर किचन के लिए उपरोक्त सूचीमें से उपयुक्त चुनाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
मॉड्यूलर किचन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी!
आपकी रसोई के लिए लकड़ी के अलमारियाँ पर पीवीसी के फायदे और नुकसान क्या हैं?

Image Courtesy:  Image 1Image 2Image 5Image 8Image 9Image 11Image 12

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to