पैनल डोर बनाम ग्लेज़्ड डोर में क्या फर्क होता है?

This post is also available in: English

पैनल डोर हो या ग्लेज़्ड डोर, घर या कमरों के अंदर और बाहर आने-जाने के लिये लोकप्रिय विकल्प हैं। पैनल डोर और ग्लेज़्ड डोर  में विभिन्न प्रकार के रंग, डिज़ाइन पैटर्न और आकार हो सकते हैं। हालांकि दोनों का एक ही उद्देश्य के लिये उपयोग किया जा रहा है, पैनल डोर बनाम ग्लेज़्ड डोरके गुण, उपलब्धता, कीमत, सुरक्षा, लालित्य आदि में बहुत भिन्नता हैं, इसलिये, यहाँ हम आपको पैनल डोर बनाम ग्लेज़्ड डोर की तुलना करने में आपकी मदद करने वाले हैं जिससे आप सही विकल्प चुन सकते हैं।

चलिए अब हम पैनल डोर बनाम ग्लेज़्ड डोर की तुलना करना यंहा से शुरू करते हैं

01. सामान्य गाइड

पैनल डोर

पैनल डोर आम तौर पर लकड़ी के बने होते हैं। इनफिल पैनल के साथ निर्मित एक दरवाजा, जिसे स्टाइल्स और रेल के बीच विशेष आकार और पैटर्न दिया जाता है, उसे पैनल डोर  कहा जाता है, जहाँ स्टाइल्स और रेल बाहरी फ्रेम में होते हैं।वे कठोर होते हैं और घर को अतिरिक्त सुंदरता प्रदान करते हैं। वेसिंगल  पैनल, डबल पैनल, तीन पैनल या छह पैनल के साथ आसानी से उपलब्ध होते हैं और वे किनारे पर हिंज से बने रहते हैं जिससे वे जगह पर स्लाइड या स्पिन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: पैनल दरवाजा क्या है?

ग्लेज़्ड डोर

ग्लास पैन के साथ निर्मित एक दरवाजा, जिसे विशेष आकार और पैटर्न दिया जाता है, उसे  ग्लेज़्ड दरवाजा कहा जाता है। वे कठोर लेकिन नाजुक होते हैं और ज्यादातर नये बिल्डिंग और नवीकरण में वास्तु शिल्पमें  सुविधाओं के रूप में इनका उपयोग किया जाते है। ग्लास डोर विभिन्न प्रकार की शैलियों और तंत्रों में उपलब्ध हैं जैसे स्लाइडिंग, हिंज्ड , टू फोल्ड पिवोटिंग और स्टैकिंग,आदि। हालांकि वे विभिन्न कांच की किस्मों में उपलब्ध हैं और उनका उपयोग आधुनिक बिल्डिंगको आकर्षित बनाने और जगह का अच्छा इस्तेमाल करने के लिये किया जाता है।

02. घटक

पैनल डोर

पैनल डोर लकड़ी, स्टील, पीवीसी, एल्यूमीनियम,फाईबर ग्लास पैनल, आदि के बने होते हैं।

ग्लेज़्ड डोर

ग्लेज़्ड डोर, कांच के पैनल के बने होते हैं।  कांच के पैनल लकड़ी, एल्यूमीनियम आदि के शटर फ्रेम के साथ या उनके बिना बने होते हैं।

यह भी पढ़े: डोर फ्रेम के विभिन्न भाग

03. फायदे

पैनल डोर

  • पैनल डोर कठोर होते हैं, इसलिये बाहरी दरवाजे के रूप मेंउनका उपयोग किया जाता है। पैनल डोर आपके घर को अधिक सुरक्षा और गोपनीयता प्रदान करते हैं। वे आपके घर में अतिरिक्त सुंदरता जोड़ते हैं। वे मज़बूत और टिकाऊहोते  हैं।
  • पैनल डोर अधिक सुंदरहोते हैं और इनमें प्राकृतिक सुंदरता भी होती है। उन्हें आर्किटेक्ट के डिज़ाइन के अनुसार और किसी भी आकार में बनाया जा सकता है, क्योंकि वे कांच के दरवाजे की तुलना में मज़बूत और हलके वज़न के होते हैं।
  • पैनल डोर का उपयोग करना  आसान होता है और मौसम के प्रती वे अतिसंवेदनशील नहीं होते हैं।
  • पैनल डोरट्रान्सपरंट नहीं होते जिसके कारण घरों में अधिक गोपनीयता प्रदान करते हैं और ग्लास डोर  की तुलना में अधिक ध्वनि प्रतिरोधी होते हैं।
  • होलो कोअर सॉलिड  पैनल डोर को स्थापित करना आसान है क्योंकि वे वज़न में हलके होते हैं और कम खर्चीले होते हैं। यह एक विशेष आकार में बाजार में आसानी से उपलब्ध है।

ग्लेज़्ड डोर

  • ग्लास डोर विभिन्न शैलियों और तंत्रों में उपलब्ध हैं। इनका उपयोग ज्यादातर बिल्डिंग के अंदर किया जाता है। अस्पताल, कार्यालय और मॉल जैसी कुछ इमारतों में, बाहरी जगहों पर, वास्तुशिल्प सुविधाओं के लिये, धूप का उपयोग करने के लिये और इसे और अधिक दृश्यमान बनाने के लिये,कांच के दरवाजों का उपयोग किया जाता है।
  • ग्लास डोर नाजुक होते हैं। इन्हें आर्किटेक्ट के डिज़ाइन के अनुसार बनाया जा सकता है। लेकिन सामग्री के भारी वज़न की वजह से इनका बहुत बड़ा आकार मुमकिन नहीं होता।  पैनल डोर की तुलाना में ये नाजुक होते है।
  • ग्लेज़्ड डोर का उपयोग करना  आसान होता है और मौसम के प्रती वे  अतिसंवेदनशील नहीं होते हैं।
  • ग्लेज़्ड डोर पैनल वाले दरवाजों की तुलना में कम गोपनीयता प्रदान करते हैं। हालांकि, अतिरिक्त कीमतपर पर्दे का उपयोग करके गोपनीयता प्राप्त की जा सकती है। इसी तरह ध्वनि प्रतिरोध प्राप्त करने के लिये  डबल ग्लास का उपयोग किया जाता है, जिससे निश्चित रूप से कीमत बढ़ती है।
  • ग्लेज़्ड डोर को स्थापित करने के लिये इतना आसान नहीं होता  और पैनल डोर की तुलना में अधिक महंगा होता है। कांच के दरवाजे को विशेष स्थिरता, शैली और डिज़ाइन की आवश्यकता होती है जो उन्हें महंगा बनाते हैं। वे बाजार में फिक्स साइज में उपलब्ध नहीं होते हैं ।

04. नुकसान

पैनल डोर

सॉलिड पैनल डोर विशेष रूप से लकड़ी और सागौ की लकड़ी से बनाये जाने पर महंगे होते हैं और उन्हें अधिक रखर खाव की आवश्यकता होती है क्योंकि दरवाजे पर धूल अधिक बरकरार रहती है। पैनल डोर को समय-समय पर रंग और पॉलिश के रखर खाव की आवश्यकता होती है।

ग्लेज़्ड डोर

किसी व्यक्ति को बंद दरवाजा खुला हुआ लगने पर या दरवाजे की मौजूदगी से अनजान होने के कारण ग्लेज़्ड डोरको लगाने से अनजाने में लोगों के टकराव का खतरा होता हैं । ग्लास दरवाजे के प्रती विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है क्योंकि वे सभी रूप से नाजुक होते हैं।

05. गुण

(a) स्थायित्व

पैनल डोर

ग्लेज़्ड डोर की तुलना में यह ज्यादा मज़बूत होता है।

ग्लेज़्ड डोर

पैनल डोर की तुलना में यह काम मज़बूत होता है।

(b) स्ट्रेंथ (फ्लेक्जूरल स्ट्रेंथ और ब्रेकिंग स्ट्रेंथ)

पैनल डोर

इसमें ज्यादा फ्लेक्जूरल स्ट्रेंथऔर कम ब्रेकिंग स्ट्रेंथ होती है।

ग्लेज़्ड डोर

पैनल डोर की तुलना में इसमें बहुत कम  फ्लेक्जूरल स्ट्रेंथ और ज्यादा  ब्रेकिंग स्ट्रेंथ होती है और इसका बने रहना अनिश्चित होता है।

(c) पानीका अवशोषण

पैनल डोर

यह मानसून के दौरान नमी को अवशोषित करता है जिससे  दरवाजा बंद करने और खोलने में  समस्या उत्पन्न होती है।

ग्लेज़्ड डोर

यह पानी या किसी भी प्रकार की नमी को अवशोषित नहीं करता है और इसलिये  ऐसी कोई समस्या उत्पन्न  नहीं होती ।

(d) ठंढ प्रतिरोध

पैनल डोर

इसमें कम ठंढ प्रतिरोध होता है क्योंकि इस प्रकार के दरवाजे नमी को आसानी से अवशोषित करते हैं।

ग्लेज़्ड डोर

इसमें उच्च ठंढ प्रतिरोध होता है क्योंकि पैनल डोर  की तुलना में इसमें जल अवशोषण कम होता है।

(e) खरोंच का प्रतिरोध

पैनल डोर

इसमें खरोंच के लिये  कम प्रतिरोध है, इसलिये  रंग या पॉलिश आसानी से खरोंच से प्रभावित होता है, और इसलिये  रखरखाव की आवश्यकता होती है।

ग्लेज़्ड डोर

यह खरोंच के लिये  उच्च प्रतिरोधी है, इसलिये  दरवाजे की सतह खरोंच से आसानी से प्रभावित नहीं होती है।

(f) दाग का प्रतिरोध

पैनल डोर

दाग का कम प्रतिरोध।

ग्लेज़्ड डोर

दाग का ज्यादा प्रतिरोध।

(g) यूवी लाइट के लिये  रंग प्रतिरोध

पैनल डोर

इसमें यूवी लाइट का प्रतिरोध कम होता  है।

ग्लेज़्ड डोर

पैनल डोर  की तुलना में इसमें यूवी लाइट का उच्च प्रतिरोध होता है।

06. टेक्शचर और लूक

पैनल डोर

फिनिश के आधार पर पैनल डोर का स्मूथ और ग्लॉसी लूक होता है।

ग्लेज़्ड डोर

पैनल डोर की तुलना में ग्लास डोर में ज्यादा स्मूद और ग्लॉसी लूक होता है।

07. रखरखाव और स्थापना

पैनल डोर

ग्लास डोर की तुलना में पैनल डोर का रखरखाव मुश्किल है। ग्लास डोर की तुलना में इसकी स्थापना मुश्किल है, और विशेष कुशल व्यक्तियों की आवश्यकता है। रेडीमेड पैनल्ड डोर  भी बाजार में उपलब्ध हैं जो द ब्लॉक बोर्ड, वीनर पार्टिकल बोर्ड, फाइबर बोर्ड आदि से निर्मित होते हैं। वे आसानी से उपलब्ध होते हैं और जल्दी से स्थापित हो जाते हैं लेकिन वे वज़न में हलके और कम टिकाऊ होते हैं।

ग्लेज़्ड डोर

इसकी चमकदार सतह के कारण ग्लास डोर का रखरखाव आसान है। इसे साफ करना आसान है। पैनल डोर की तुलना में इसकी स्थापना आसानी सेहोती है। पैनल डोर की तुलना में अधिक विशेष कुशल व्यक्तियों की आवश्यकता होती है।

08. माप

पैनल डोर

स्टैंडर्ड पैनल डोर, विभिन्न आकार में, बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं जो नीचे निर्दिष्ट हैं।

  • २०४० x ५२० x ३५ मिमी
  • २०४० x ६२० x ३५ मिमी
  • २०४० x ७२० x ३५ मिमी
  • २०४० x ७७० x ३५ मिमी
  • २०४० x ८२० x ३५ मिमी
  • २०४० x ८७० x ३५ मिमी
  • २०४० x ९२० x ३५ मिमी।

ग्लेज़्ड डोर

ग्लासडोर को साइट पर बनाया जाता है या साइट पर प्री फैब्रीकेट किया जाता है। उन्हें फिर साइट पर स्थापित किया जाता है।

09. कीमत

पैनल डोर

आकार, स्थायित्व, डिज़ाइन और सामग्री के आधार पर कीमत लगभग रु. ४५०-७०० प्रति स्क्वे. फिट होती है।

ग्लेज़्ड डोर

किमत लगभग रु. ३०० प्रति स्क्वे. फिट होती है जो आकार, स्थायित्व, डिजाइन, सामग्री प्रकार, कांच की मोटाई पर निर्भर करता है।

10. निर्माता

पैनल डोर

पैनल्ड डोरअव्वल गुणवत्ता के सीजण्ड लकड़ी या यूनिप्लाय, ग्रीनप्लाई, सेंचुरी कंपनी के प्लाईवुड से बनाये जाते हैं, लेमिनेशन सनडेक या मेरिनो कंपनी के होते हैं, डोर फिक्स्चर गोदरेज या एक्मे कंपनी के होते हैं। गोदरेज, सेंच्युरी और मेटाफ्लेक्स जैसे कुछ निर्माता भी स्टैंडर्ड आकार के फ्रेम और शटर तैयार करते  हैं।

ग्लेज़्ड डोर

मोदिगार्ड और सेंट ग्लोबिन, ग्लास के लोकप्रिय अनुमोदित निर्माता हैं। गोदरेज या एक्मेडोर फिक्सचर बनाते हैं।

अंत में, बाहरी दरवाजे के लिये पैनल डोर सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि वे घर को सुरक्षा और अतिरिक्त सुंदरता प्रदान करते हैं और ग्लेज़्ड डोर आंतरिक इस्तेमाल के लिये सबसे उपयुक्त होते हैं।आशा करते हैं की ऊपर दिए गए तफावत से आपको आपके घर के लिए दरवाजे सेलेक्ट करने में कोई दिक्कत ना हो!

यह भी पढ़े:
जानिए डोर के बारे में विस्तार से
देखिए अलग अलग डोर डिज़ाइनस

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to