रसोईघर लेआउट: काउंटर व्यवस्था के प्रकार!

This post is also available in: English


रसोईघर में काउंटरों की व्यवस्था कार्य केंद्र के अनुरूप स्थान के साथ रसोईघर के विस्तार और आकार के हिसाब से भिन्न भिन्न होती है। रसोईघर के कार्य को बिना किसी रूकावट से चलाने के लिए रसोईघर लेआउट और कई चीजों पर  ध्यान  देना  चाहिए  जैसे की:

  • भंडारण (Storage) से भोजन तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्रियों को इकट्ठा करना
  • भोजन की प्रारंभिक तैयारी के लिए सफाई, काटना, मिश्रण
  • खाना बनाना
  • भोजन के समय में आवश्यक भोजन भंडारण और सेवा प्रदान करना
  • बर्तनों की सफाई
  • बर्तनों का भंडारण
Also Read: Tips to Design Your Kitchen Work Surfaces or Centers!
रसोईघर लेआउट

रसोईघर (किचन) के लिए अलग-अलग प्रकार की व्यवस्था या लेआउट हैं। हर  एक  के अपने फायदे और नुकसान है।

रसोईघर लेआउट

एकल दीवार (सिंगल वॉल) रसोईघर व्यवस्था

यह सिंगल वॉल रसोईघर  लेआउट या व्यवस्था उस घर के लिए उचित है जहां रसोईघर की चौड़ाई कम हो। सिंगल वॉल रसोईघर की सामान्य व्यवस्था में स्टोव और रेफ्रिजरेटर के बीच सिंक शामिल है। सिंगल वॉल रसोईघर के अपने स्वयं के फायदे और नुकसान हैं जो आपको लेआउट चुनने के लिए स्पष्ट विचार दे सकती है।

कॉरिडोर रसोईघर या गैली रसोईघर व्यवस्था

जब रसोईघर(किचन)के दोनों छेड़े पर दरवाजे जरूरी होते हैं तो कॉरिडोर रसोईघर लेआउट उचित है। इसे चौड़ाई की तुलना में अधिक लंबाई के साथ गैलरी रसोईघर के रूप में भी संदर्भित किया जा सकता है। ये गलियारे रसोईघर जगह में काफी किफ़ायती हैं, लेकिन यदि उचित ढंग से योजनाबद्ध नहीं किये जाते हैं तो वे अक्षम भी हो सकते हैं। अधिकांश घर के रसोइये कॉरिडोर रसोईघर या गैली रसोईघर डिजाइन पसंद करते हैं क्योंकि यह रसोईघर के कार्य त्रिकोण के साथ अच्छी तरह से कार्य करता है। कॉरिडोर रसोईघर डिजाइन लेआउट के अपने फायदे और नुकसान हैं जो आपको लेआउट चुनने के लिए स्पष्ट सुझाव दे सकते है।

Also Read: Galley Kitchen: Know its Pros & Cons!
कॉरिडोर रसोईघर या गैली रसोईघर

U आकार रसोईघर व्यवस्था

U आकार रसोईघर डिजाइन बड़े घरों के लिए उचित है, जहाँ आप खाना बनाने के साथ साथ अपने मेहमानों और परिवार के सदस्यों तक पहुंच की सुविधा प्रदान करते हैं। U आकार रसोईघर लेआउट इन दिनों आम नहीं है। आजकल के घर अधिक खुले हैं या उनमे कम दीवारें हैं या जगह कम होती जा रही हैं, इसलिए अन्य रसोईघर लेआउट का उपयोग करना अधिक उचित होगा। U आकार के रसोईघर डिजाइन लेआउट के अपने फायदे और नुकसान हैं जो आपको लेआउट चुनने के लिए स्पष्ट सुझाव दे सकते है।

Also Read: U Shaped Kitchen: Know Its Pros & Cons Before You Go For it!
U आकार रसोईघर

L आकार रसोईघर व्यवस्था

L आकार रसोईघर लेआउट आदर्श रूप से वहा उचित है जहां 2 दीवारों के साथ रसोईघर (किचन) के आवश्यक कार्य केंद्रों का अनुकूलन करने के लिए काफी ज्यादा जगह मिलती है। यह island / डाइनिंग सेट प्रदान करके बैठने का क्षेत्र भी प्रदान करता है। बड़ी रसोईघर(किचन) में एक island प्रदान करने से जगह को बहुत ही आकर्षक तरीकों से विभाजित (Divide) किया जा सकता है, यातायात (Kitchen Traffic) को सरल करने में मदद मिलती है और सुविधाजनक भंडारण भी प्रदान किया जा सकता है। L आकार के रसोईघर डिजाइन के अपने फायदे और नुकसान हैं जो आपको व्यवस्था चुनने के लिए स्पष्ट सुझाव दे सकते है।

Also Read: L Shaped Kitchen: Know its Pros & Cons Before You Go For It!
L आकार रसोईघर लेआउट

G आकार रसोईघर व्यवस्था

G आकार रसोईघर डिजाइन लेआउट वास्तव में U आकार रसोईघर का एक संशोधित संस्करण(Modified Version) है। यह उन लोगों के लिए सबसे उचित है जो अपने रसोईघर का हर इंच / फुट संपूर्ण तरीके से पैक करना चाहते हैं। G आकार रसोईघर व्यवस्था 3 तरफ से पकाने वाले भंडारण विकल्पों में वृद्धि करेगी। यह व्यवस्था कमरे को और अधिक विशाल महसूस कराती है और दीवार को पास के कमरे में खोलती है और परिवार के लिए नाश्ते या बार में जाने का रास्ता बनाती है। G आकार के रसोईघर लेआउट के अपने स्वयं के फायदे और नुकसान हैं जो आपको लेआउट चुनने के लिए स्पष्ट सुझाव दे सकते है।

Also Read: G Shaped Kitchen: Know Its Pros & Cons Before You Go For It!
G आकार रसोईघर

हमें आशा है कि आपको अपने रसोईघर के लेआउट और अपने कुशल घर रसोईघर के लिए व्यवस्था के लिए स्पष्ट सुझाव मिलेंगे!

यह भी पढ़े: 

अपने डाइनिंग रूम (भोजन कक्ष) की डिजाइन को और अधिक आकर्षक बनाने की 12 युक्तियाँ!
मॉड्यूलर किचन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी!
ग्रेनाइट काउंटरटॉप्स: जानने योग्य सारी बातें!

Do you have query?

Let our experts solve it for you while you rest

I need help to